बिहार के बक्सर के पास हुआ बड़ा रेल हादसा ,नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतरी
बिहार दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट बुधवार को 21.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गये ,4 लोगो की मौत की अब तक पुष्टि की जा चुकी है ,100 से ज्यादा घायल राहत व बचाव कार्य जारी, जारी किए गये हेल्पलाइन नंबर :बिहार से यश राज शर्मा की रिपोर्ट
यश राज शर्मा (बिहार)
नई दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12506 बड़े हादसे का शिकार हो गई। बिहार के बक्सर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसा बक्सर जिला के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ है।
नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर बक्सर ज़िलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने कहा, "अभी तक लगभग 4-5 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है।
●नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस पटरी से उतरी
●स्थानीय लोग मदद के लिए इकट्ठा
●अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया
●नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (2506) पटरी से उतरी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रेन की 2 एसी कोच समेत 6 बोगी ट्रेक से उतरी हैं। रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास ये हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे विभाग के अधिकारी और राहत बचाव टीम पहुंची। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है।
आनंद विहार स्टेशन से कामख्या की ओर जा रही थी ट्रेन
रेलवे की तरफ से जानकारी दी गई है कि दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जा रही ट्रेन संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे रात करीब 9.35 बजे दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए।
रेलवे द्वारा हेल्पलाइन नंबर-
पीएनबीई - 9771449971
डीएनआर - 8905697493
एआरए - 8306182542
सीओएमएल सीएनएल - 7759070004 जारी किए गए हैं।
स्थानीय लोग भी मदद के लिए आए आगे सहायता के लिये मदद व बचाव के लिए सबसे पहले स्थानीय लोगो ने अपने हाथ बढ़ाये
भोजपुर के डीएम राजकुमार ने बताया कि जैसे ही रघुनाथपुर में ट्रेन डिरेल होने की जानकारी मिली, पूरा जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। हमने भोजपुर जिले 15 एंबुलेंस, 4-5 बसें, SDRF की पूरी टीम को रवाना किया गया है। घायलों को इलाज मुहैया कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किये गये हैं। डॉक्टरों को बुलाया गया है। ब्लड बैंक खुल गया है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। AIIMS पटना को भी अलर्ट पर रखा गया है।
आरा के डीएम ने जानकारी दी है कि उन्होंने एसडीएम के साथ 15 एंबुलेंस को घायलों की सहायता के लिए भेज दिया है। प्रशासन की ओर से पटना से भी दर्जन भर एंबुलेंस को रवाना की गई हैं। पटना के पीएमसीएच, एनएमसीएच और आईजीआईएमएस को अलर्ट पर रखा गया है। इसके साथ ही सभी डॉक्टरों को ड्यूटी पर रहने का निर्देश दिया गया है। स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए हैं।
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दिए अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश
न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बताया कि उनकी बक्सर और आरा के डीएम व एसपी से बात की है और उन्हें घायलों के लिए जरूरी बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि डीएम व एसपी को संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द हादसे वाली जगह पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
तेजस्वी यादव ने X पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की बक्सर में कई बोगियां पलटने की दुःखद घटना पर आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा बक्सर व भोजपुर के जिला पदाधिकारियों से वार्ता कर यथाशीघ्र घटनास्थल पहुंच राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने एवं घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है। बिहार सरकार तत्परता से पीड़ितों व घायलों के बचाव, राहत एवं उपचार कार्यों में जुटी है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने ली घटना की जानकारी
केंद्रीय मंत्री और बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे ने कहा, "मैंने इस बारे में रेल मंत्री को बताया है और इसके साथ मेरी NDRF के DG, बिहार के मुख्य सचिव, वहां के जिलाधिकारी, रेलवे के GM से बात हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य लोग बचाव कार्य में लगे हैं। डॉक्टरों की टीम को भी मौके पर भेज रहे है। मैं भी मौके पर पहुंच रहा हूं।"
सौजन्य से ANI X
https://twitter.com/ANI/status/1712212023952683299?t=qxuW7KmmPMthYRUS2tXfxg&s=19
https://twitter.com/ANI/status/1712204678803710040?t=K4glU_hyk8Ad9z92OzUZ5A&s=19
https://twitter.com/ANI/status/1712199749045248280?t=HqM3REMxEohgLRxt1QK3TQ&s=19


