वाराणसी: श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर, पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद

शादी तय होने की रंजिश में दोस्त के साथ मिलकर की थी हत्या, 20 दिन से फरार चल रहा था आरोपी विवेक चौबे

वाराणसी: श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर, पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद

वाराणसी। राजातालाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। चर्चित श्रेया उपाध्याय हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक चौबे उर्फ निखिल को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

आज 7 सितंबर 2026 को जगतदेवपुर के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसे CHC जक्खिनी में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक .315 बोर का देशी तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

18 अगस्त को लापता, 20 को मिला था शव

22 वर्षीय श्रेया उपाध्याय निवासी मरुई, राजातालाब 18 अगस्त को लापता हुई थी। 20 अगस्त को उसका शव रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव पश्चिमपुरा में मिला था। मामले में थाना राजातालाब में धारा 103(1) BNS के तहत मुकदमा संख्या 157/2026 दर्ज हुआ था।

इस केस के खुलासे के लिए DCP गोमती जोन नीतू कादयान और ADCP नृपेन्द्र ने 4 टीमें बनाई थीं। पुलिस पहले ही पुनीत मिश्रा और रामसहाय चौबे को जेल भेज चुकी है।

हत्या की वजह -

पूछताछ में आरोपी विवेक चौबे (29 वर्ष) पुत्र राम सहाय चौबे, निवासी नियार डीह, चोलापुर ने कबूल किया कि श्रेया की शादी कहीं और तय हो जाने से वह नाराज था, इसलिए पुनीत के साथ मिलकर हत्या की।