वाराणसी में एटीएम में प्लेट लगाकर ठगी करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार, 39,800 रुपये बरामद

_भेलूपुर पुलिस ने BHU कॉलोनी के पास से पकड़ा गिरोह, कार्ड स्लॉट में प्लेट लगाकर करते थे ठगी

वाराणसी में एटीएम में प्लेट लगाकर ठगी करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार, 39,800 रुपये बरामद

                     INDIA NEWS REPORT 

वाराणसी, 26 जुलाई 2026 

भेलूपुर पुलिस ने एटीएम मशीनों में लोहे की प्लेट लगाकर लोगों से पैसे ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बीएचयू कॉलोनी बैजनत्था बिरदोपुर के पास से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 39,800 रुपये नगद, घटना में इस्तेमाल 4 लोहे की प्लेटें, 1 सफेद टेप और 1 काला मोटा कागज भी बरामद हुआ है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर काशी जोन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण और एसीपी भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह के नेतृत्व में भेलूपुर थाना टीम ने घेराबंदी कर सभी को दबोचा।

ऐसे देते थे ठगी को अंजाम

पुलिस के अनुसार आरोपी एटीएम के कार्ड स्लॉट में लोहे की प्लेट और कागज चिपका देते थे। जब लोग पैसे निकालने आते और कार्ड फंस जाता, तो ये लोग मदद के बहाने आकर एटीएम कार्ड बदल देते या पिन देख लेते थे। बाद में खाते से पैसे निकाल लिए जाते थे।

भेलूपुर थाने में एक पीड़ित की शिकायत पर मु0अ0सं0- 0447/2026 धारा 318(4)/303(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. आदर्श कुमार पुत्र पवन कुमार, निवासी झाडीरामपुर थाना मलवा, फतेहपुर, उम्र 24 वर्ष

2. सचिन कुमार पुत्र रावेन्द्र सिंह, निवासी झाडीरामपुर थाना मलवा, फतेहपुर, उम्र 18 वर्ष

3. अभय राजपूत पुत्र देवी प्रसाद, निवासी बरी गोविन्दपुर थाना मलवा, फतेहपुर, उम्र 21 वर्ष

4. राजकुमार पुत्र किशन पाल, निवासी झाडीरामपुर थाना मलवा, फतेहपुर, उम्र 19 वर्ष

5. हिमांशु सिंह पुत्र दिनेश सिंह, निवासी ग्राम विसुईसराय थाना हदगाम, फतेहपुर, उम्र 20 वर्ष

6. प्रिंस कुमार पुत्र धर्मेन्द्र, निवासी झाडी रामपुर थाना मलवा, फतेहपुर, उम्र 19 वर्ष

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी प्रिंस कुमार का पहले भी फतेहपुर के मलवां थाने में मु0अ0सं0 0393/2025 धारा 318(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है।

बरामद सामान

- 39,800 रुपये नगद

- 4 लोहे की प्लेटें

- 1 सफेद टेप

- 1 काले रंग का मोटा कागज

गिरफ्तारी टीम

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह, उ0नि0 अनुज सिंह, उ0नि0 सूर्यभान, उ0नि0 संदीप सिंह, का0 श्यामू, का0 विवेक कुमार, का0 विनय कुमार, का0 सूरज भारती, का0 रंगबहादुर सिंह, का0 विष्णु प्रताप सिंह और का0 अश्वनी सर्विलान्स सेल शामिल रहे।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर अन्य एटीएम ठगी की घटनाओं में इनकी संलिप्तता भी खंगाल रही है।