रिजवाना बनी गुड़िया,मो0 अजहरुद्दीन बना डब्लू सिंह और बेटा मो0 राज से राज सिंह,चंदौली के दम्पत्ति ने वैदिक मंत्रों के बीच सनातन धर्म मे शामिल होने का संकल्प ले की घर वापसी
वाराणसी के भोजबीर स्थित आर्य समाज मंदिर में एक मुस्लिम दंपति द्वारा अपना धर्म परिवर्तन कर लिया गया. दरअसल, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ सनातन धर्म को स्वीकार किया, यह परिवार चंदौली का रहने वाला है. वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच इन लोगों ने सनातन धर्म को स्वीकार किया:जगदीश शुक्ला
INDIA NEWS REPORT
जगदीश शुक्ला
काशी में एक परिवार द्वारा सनातन संस्कृति को अपनाते हुए धर्म परिवर्तन कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार यह परिवार पहले इस्लाम धर्म का पालन करता था और सनातन संस्कृति की परंपराओं से प्रभावित होकर पूरे परिवार ने सनातन धर्म को अपना लिया।
कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी में यह बताया गया कि परिवार चंदौली जनपद का रहने वाला है जिसमें पति-पत्नी और बेटे सहित तीन लोग शामिल हैं।
वैदिक मंत्र उच्चारण, हवन पूजन के साथ परिवार ने सनातन धर्म को अपनाया. इसके अलावा सदस्यों के पुराने नाम को बदलकर नए नाम भी रखे गए।
वाराणसी के भोजबीर स्थित आर्य समाज मंदिर में एक मुस्लिम दंपति द्वारा अपना धर्म परिवर्तन कर लिया गया. दरअसल, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ सनातन धर्म को स्वीकार किया, यह परिवार चंदौली का रहने वाला है. वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच इन लोगों ने सनातन धर्म को स्वीकार किया। इसके बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम डब्लू सिंह उनके पत्नी का नाम रिजवाना से गुड़िया सिंह और उनके बेटे का नाम मोहम्मद राज से राज सिंह रखा गया. परिवार का कहना है कि सनातन परंपरा से सभी पहले से ही काफी प्रभावित थे, हमारे परिवार ने इस धर्म को स्वीकार किया है और यह हमारी इच्छा है, इसमें किसी भी प्रकार का कोई दबाव नहीं है हम लोगो ने अपनी स्वेच्छा से हिन्दू धर्म को अपनाया है।
जब मुस्लिम परिवार अचानक पहुंचा आर्य मंदिर
30 जून देर शाम वाराणसी के भोजूबीर स्थित आर्य समाज मंदिर में मुस्लिम परिवार पहुंचा, जहां उन्होंने कार्यालय से संपर्क करके अपना धर्म परिवर्तन करने की इच्छा जताई. इसके बाद कार्यालय द्वारा उनकी लिखा पड़ी की गई और विधिक पत्र पूरा करने के बाद वैदिक मंत्र उच्चारण और परंपरा का पालन कराते हुए उन्हें सनातन धर्म में शामिल होने का संकल्प दिलाया गया । इस दौरान कार्यालय पर परिवार के साथ-साथ अन्य सदस्य भी मौजूद रहे जहां परिवार को मिठाई भी खिलाई गई। रिजवाना ने सनातन धर्म स्वीकार करने के पश्चात अपना नाम गुड़िया सिंह, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने डब्लू सिंह और बेटे मोहम्मद राज ने राज सिंह नामकरण करवाया। वाराणसी में मुस्लिम परिवार के घर वापसी की पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुई है।
हालांकि इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में भी खूब चर्चा रही।


