प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र,विश्व प्रसिद्ध विश्वनाथ धाम ,माँ गंगा,सुरक्षा ऐसी की परिंदा भी पर ना मार सके उस क्षेत्र में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम ,खोल कर रख दी सुरक्षा की पोल!

वाराणसी शहर में दुस्साहस भरी घटना को बदमाशो ने दिया अंजाम ,मौके पर पहुंचे आला अधिकारी कर रहे है जांच ,एक हमलावर की दैहिक समीक्षा कर स्थानीय नागरिकों ने किया पुलिस के हवाले:जगदीश शुक्ला संग जयचन्द की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र,विश्व  प्रसिद्ध विश्वनाथ धाम ,माँ गंगा,सुरक्षा ऐसी की परिंदा भी पर ना मार सके उस क्षेत्र में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम ,खोल कर रख दी सुरक्षा की पोल!
थाना दशस्वमेघ, घटना में घायल लोग व घटना की जानकारी लेते संयुक्त पुलिस आयुक्त वाराणसी

INDIA NEWS REPORT

जगदीश शुक्ला/जयचन्द

वाराणसी:वाराणसी के विश्वनाथ धाम के पास माँ गंगा नदी के प्राचीन घाट मीरघाट के पास आज हौसला बुलन्द बदमाशो ने दिनदहाड़े ऐसी घटना को अंजाम दिया है जो वाराणसी पुलिस के लिये ,विश्वनाथ धाम की सुरक्षा को खुले रूप से चुनौती देने का कार्य किया है।

आज रविवार को बेखौफ बदमाशों ने दशाश्वमेघ थानांतर्गत मीरघाट क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग की फायरिंग में एक बच्चे सहित तीन लोगों को गोली लगी है इसमें एक महिला की हालत गम्भीर बताई गई है, प्राथमिक सूचना के अनुसार दर्जन भर हमलावर सपा नेता विजय यादव की हत्या के इरादे से आये थे।

वही स्थानीय नागरिकों ने अपने बुलन्द हौसले से एक बदमाश को पिस्टल के साथ दबोच लिया पब्लिक रिएक्शन देख अन्य हमलावर फरार होने में कामयाब हो गये।

वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी संख्या में हमलावर सपा नेता को ललकार रहे थे,मीरघाट हनुमान मंदिर के पास हमलावरों ने घर मे घुस कर पहले जमकर मारपीट की उसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग सुरु कर दी जिसमे एक गोली छटक कर एक सात वर्षीय बालक और एक महिला को लगी जो कि विजय यादव की पत्नी है अंधाधुंध फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गयी लेकिन लोगो ने हिम्मत दिखाई और एक हमलावर को पिस्टल संग धर दबोचा।

स्थानीय नागरिकों की मानी जाये तो हमलावर पास ही के शीतला गली के बताये जा रहे है,सपा नेता विजय यादव भी हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

वर्चस्व को लेकर घटना को दिया गया अंजाम!!

मीर घाट इलाके मे चली गोली पांच घायल एक को क्षेत्रीय जनता ने दैहिक समीक्षा कर किया पुलिस कें हवाले बताया जाता है कि रोज कि भाती क़ुछ लोग दस्वामेघ थाना क्षेत्र कें मीर घाट दर्शनार्थी को दर्शन पूजन करा रहे थे इस दौरान एक दर्जन युवक वहाँ पहुचे विजय यादव कें परिवार से फूल माला बेचने को लेकर दर्शन कराने के वाद विवाद पर कहाँ सुनी होने लगी जिसपर वहाँ मौजूद गोविन्द यादव अंकित यादव पिस्टल निकाल कर गोली चला दिया जिसमे सोनू यादव 6, किरण 52, दिनेश 40 वर्ष को गोली लगी इस दौरान बिच बचाव को दौड़े रजनी 50, सुमन 28, को कैच्ची से मारकर घायल कर दिया गया इनकी चिख पुकार सुन जब क्षेत्रीय लोग दौड़े तों हमलावार गोविन्द को मारपीट कर घायल कर दिया वही एक हमलावार कल्लू यादव को भी जिसमे एक हमलावार मण्डलीय हॉस्पिटल भर्ती कराया गया दूसरा कल्लू यादव थाने लाया गया वही अन्य को ट्रामा सेंटर कबीर चौरा भर्ती कराया गया ।

डीसीपी काशी जोन प्रमोद कुमार ने बताया आठ नामजद साहित अज्ञात कें खिलाफ तहरीर मिला वही मौके पर लगे कैमरो को भी देखा जा रहा बाकी प्रथम दृस्टि मे मामला दर्शनार्थी से जुडा है जांच कि जा रही दोषी बक्से नहीं जाएंगे।

मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ आला अधिकारी पहुंचकर घटना की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।वही भीड़ ने दशस्वमेघ थाने को घेरा हुआ है।

अब यह कोई पूरानी रंजिश है,वर्चस्व की लड़ाई है या फूल माला -दर्शनार्थियों को दर्शन कराने का मामला अब ये तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

लेकिन इतनी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस प्रकार की घटना वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के सुरक्षा व्यवस्था के इन्तेजामो पर एक सवालिया निशान तो लगा ही दिया है ,वाराणसी में अपराध नियंत्रण के दावों पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है।