टीम इंडिया की जीत के लिये लोगो की नफरत को अपनाया प्रफुल्ल "पनौती" जीत पर हुआ भावुक
भारत मे जीत का जज्बा जो दिखता है क्रिकेट मैच के दौरान वो किसी अन्य देश मे नही दिखता ऐसा ही एक MBA चाय वाला जिसका नाम लोगो ने पनौती रख दिया था,दक्षिण अफ्रीका का सपोर्ट कर रहा था भारत की जीत के बाद "पनौती" इतना ट्रेंड हुआ कि लोग पनौती को बधाईया देकर उत्सव मनाने लगे वही प्रफुल्ल ने इस हेट को नये लव का परिवर्तित रूप बताया जगदीश शुक्ला
INDIA NEWS REPORT
जगदीश शुक्ला
शोसल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसपर अगर किसी को प्यार मिलता है तो भरपूर मिलता है मगर एक बार नफरत मिले तो लोग भरपूर नफरत भी देते हैं। ऐसा ही कुछ एमबीए चायवाला के साथ हुआ, जिसे लोगों ने एक 'पनौती' का टैग दिया हुआ था।
एमबीए चायवाला ने किया सभी को भावुक
अपने देश से बेइंतहां मोहब्बत करते हुए भी किसी और टीम को चीयर करना प्रफुल्ल बिल्लौरे के लिए कितना मुश्किल रहा होगा, ये टीम इंडिया की जीत के बाद सामने आए उनके वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है। प्रफुल्ल जिस कदर इमोशनल हो रहे हैं, वो लोगों को भी भावुक कर रहा है।
कौन है प्रफुल्ल बिल्लौर?
प्रफुल्ल को अब पूरे देशभर में एमबीए (मिस्टर बिल्लौर अहमबादाबाद) चायवाला के नाम से जाना जाता है. इनकी कहानी काफी दिलचस्प है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर लोग इन्हें काफी फॉलो करते हैं. आज इस एमबीए चायवाले का करोड़ों में टर्नओवर है और विदेश में भी इनकी फ्रेंचाइजी खुल रही है।
"पनौती" बना ट्रेंड:
प्रफुल्ल बिल्लौर पहले से प्रसिद्ध तो थे ही अब "पनौती" के नाम से भी प्रसिद्ध हो गए है ।
'पनौती' को मिल रहा भरपूर प्यार
देश से प्यार करने के बावजूद भी 'पनौती' जैसा टैग मिलना काफी परेशान करने वाला है। एमबीए चायवाला के साथ हमेशा से यही हुआ। वे सोशल मीडिया पर इस पूरी सीरीज के दौरान चर्चा में छाए रहे। लोग उन्हें पनौती नाम से बुलाते हैं। मगर इस बार प्रफुल्ल ने इस बार पनौती वाला टैग वाकई सच ना साबित हो जाए, इसके लिए टीम इंडिया को नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका को सपोर्ट किया।
प्यार में बदल गई सबकी नफरत
बस फिर क्या था! दूसरी टीम को सपोर्ट किया और इधर अपनी टीम जीत गई तो प्रफुल्ल को कुछ वक्त पहले तक मिल रही नफरत देखते ही देखते प्यार में बदल गई। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वे पनौती की टीशर्ट पहनकर दिख रहे हैं।
पोस्ट में लिखी प्रफुल्ल ने ये बात-
प्रफुल्ल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पनौती... हेट एक नया लव है। इसमें उन्होंने सफेद रंग की एक टीशर्ट पहनी हुई थी। अब टीम इंडिया की जीत के बाद सोशल मीडिया पर पनौती शब्द जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है।
आंखों में आंसू भावनाओ के आँसू पोछते प्रफुल्ल ने X पर लिखा-
"For one and only India"
इस X के पोस्ट को 6,763 लोगो ने अब तक रिपोस्ट किया है, 2 मिलियन लोगो ने देखा है,1070 कोट्स है, 80.8K लाइक्स मिला है।
https://twitter.com/pbillore141/status/1807115628274462777?s=19


