उत्तर प्रदेश के लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट टर्मिनल-3 से टपक रहा पानी ,विकास की खोलता पोल
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह (अमौसी) एयरपोर्ट पर टर्मिनल-3 में बारिश से छत टपक रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च 2024 को इसका उदघाटन किया था। आज यहां के पानी टपकने का वीडियो अंदर मौजूद यात्रीओ ने बनाया और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाला जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन हड़कंप में मच गया:शिव विशाल की खास रिपोर्ट
INDIA NEWS REPORT
विशेष संवाददाता
शिव विशाल
उत्तर प्रदेश:जबलपुर एयरपोर्ट के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल का हिस्सा गिरने की बात खबरों ,शोशल मीडिया के माध्यम से देश विदेश में काफी चर्चा में है तभी शनिवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ चौधरी चरण सिंह (अमौसी) एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 की छत से पानी टपकने का वीडियो प्रकाश में आ गया।
मानसून की पहली बारिश का असर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह (अमौसी) एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर भी दिखा, छत से टपक रहा पानी
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर टर्मिनल-3 में बारिश से छत टपक रही है। नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च 2024 को इसका उदघाटन किया था। आज यहां के पानी टपकने का वीडियो अंदर मौजूद यात्रीओ ने बनाया और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाला जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन हड़कंप में आया। लखनऊ का यह नया टर्मिनल 3 महीने पहले ही शुरू हुआ था. 10 मार्च को इस टर्मिनल 3 की शुरुआत हुई थी . जब इस टर्मिनल की शुरुआत हो रही थी तब इसकी देश दुनिया के तमाम लोगों ने तारीफ की थी।
बारिश के पानी से लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 की छत लीक, 3 महीने पहले ही हुआ था उद्घाटन लखनऊ एयरपोर्ट टर्मिनल 3
लखनऊ में पहली बारिश ने ही चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के लिए परेशानी खड़ी कर दी।मात्र तीन महीने पहले चालू हुए इस नए नवेले टर्मिनल 3 की छत से आज उस वक्त पानी लीक होने लगा जब लखनऊ में आज पहली बारिश हुई। टर्मिनल 3 के वेटिंग लाउंज की छत से बारिश का पानी टपकने से एयरपोर्ट पर लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
आपको बता दें कि लखनऊ का यह नया टर्मिनल 3 महीने पहले ही शुरू हुआ था। 10 मार्च को इस टर्मिनल 3 की शुरुआत हुई थी । जब इस टर्मिनल की शुरुआत हो रही थी तब इसकी देश दुनिया के तमाम लोगों ने तारीफ की थी पर अब टर्मिनल 3 की वेटिंग एरिया से छत का पानी टपकने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसकी जमकर किरकिरी कर रहे हैं.इसी टर्मिनल से 10 दिनों पहले ही इंटरनेशनल उड़ानों की शुरुआत भी हुई थी।
https://twitter.com/INCUttarPradesh/status/1807008104384430381?s=19
आज यहां के पानी टपकने का वीडियो अंदर मौजूद यात्रीओ ने बनाया और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाला जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन हड़कंप में आया. जानकारी के मुताबिक इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने छत की लीकेज को सही करा दिया है।
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूपी कांग्रेस ने भी अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है.एक तरफ दिल्ली एयरपोर्ट ,जबलपुर एयरपोर्ट की हादसे की खबरें सामने आई उसे बीच लखनऊ एयरपोर्ट का भी नए नवेले टर्मिनल से पानी टपकने के वीडियो को देखते हुए लोग तमाम प्रतिक्रियाए देते हुए सवाल खड़े कर रहे हैं।
जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया गया लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट 10 मार्च को पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन।
हमारे सवाल आज भी वही है कि विकास,सजावट दिख रहा है लेकिन क्वालिटी? जिम्मेदार कौन?


