पत्नी व मासूम बच्ची को घर से बाहर कर पति हुआ फरार परिजनों के साथ विवाहिता पहुँची थाने लगाई न्याय की गुहार
जयचन्द
वाराणसी/-मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के डंगहरिया गाँव निवासिनी विवाहिता ने थाना मिर्जामुराद पहुँच पति के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुनीता पत्नी नीरज सिंह पटेल निवासिनी ग्राम-रत्ना डेडीपुर, पोस्ट गिर्द बड़गाँव थाना औराई संत रविदास नगर भदोही की शादी बीते छह वर्ष पूर्व सम्मा माई मंदिर राने चट्टी मिर्जामुराद के प्रांगण में सम्पन्न हुई थी,तब से पति नीरज सिंह पटेल पत्नी सुनीता को लेकर रोहनिया थाना क्षेत्र के आलोक नगर कालोनी खुशीपुर बाईपास पर रहता था बीते तीन दिन पूर्व पत्नी व मासूम बच्चे को घर से बाहर कर भाग निकला,पति को खोजते हुए पत्नी सुनीता व परिजन जब डंगहरिया पहुँचे तो पता चला कि नीरज दूसरी शादी कर लिया है जिससे आहत पत्नी सुनीता थाना मिर्जामुराद पहुँच शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।पीड़िता के पास एक मासूम पुत्री निशु है,पीड़िता ने बताया कि पति आलोक नगर कालोनी में मेडिकल चलाता था और फल का दुकान भी है।वर्तमान समय मे पीड़िता मेहदीगंज में अपने माता पिता के साथ रह रही है।मिर्जामुराद पुलिस ने शिकायती पत्र लेकर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।


