हॉस्पिटल में भर्ती महामंत्री को देखने पहुँचा पत्रकार प्रतिनिधि मंडल जाना स्वास्थ्य लाभ,जल्द से जल्द स्वस्थ होकर परिवार में लौटने के लिए पत्रकारो ने की ईश्वर से प्रार्थना
जयचन्द वाराणसी
वाराणसी/-प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत गौर गाँव निवासी युवा समाजसेवी व पत्रकारों के दुःख सुख में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने वाले नेशनल मीडिया हेल्पलाइन संगठन के कर्मठ जुझारू व सभी के दुःख दर्द को अपना समझकर हर लोगो के दुःख सुख में शरीक होने वाले जननायक लोकप्रिय महामंत्री योगेश मिश्रा जी का बुधवार को अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया और आनन फानन में परिजनों ने महामंत्री जी को वाराणसी वाया भदोही मार्ग स्थित केराकतपुर लोहता में संचालित चन्द्रा हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहाँ उनकी उपचार चल रही है।गुरुवार तड़के सुबह महामंत्री जी का स्वास्थ्य खराब होने व हॉस्पिटल में भर्ती होने की जानकारी जैसे ही नेशनल मीडिया हेल्पलाइन ग्रुप में प्रसारित हुई वैसे ही सभी पत्रकार साथी ग्रुप के माध्यम से जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना/प्रार्थना ईश्वर से करने लगे और दोपहर बाद नेशनल मीडिया हेल्पलाइन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव विकास के नेतृत्व में पत्रकार प्रतिनिधि मंडल ने हॉस्पिटल पहुँच महामंत्री जी का स्वास्थ्य लाभ/हाल समाचार जाना और ईश्वर से प्रार्थना किया कि जल्द से जल्द महामंत्री जी को स्वस्थ करते हुए अविलंब परिवार में वापस भेजा जाए जिससे कुशल मार्गदर्शन महामंत्री जी द्वारा सभी साथियों को समयानुसार मिलता रहे।वाराणसी के प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर राहुल मिश्रा ने मरीज की स्थिति से संगठन के साथियों को अवगत कराया।चिकित्सक के मुताबिक अब सब कुछ ठीक है।वही नेशनल मीडिया हेल्पलाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव विकास ने बताया कि मुलाकात के दौरान चिकित्सकों से उनके उपचार सम्बंधित जानकारी प्राप्त की और बाबा काशी विश्वनाथ व काशी कोतवाल बाबा काल भैरव से महामंत्री जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना किया हूँ।हॉस्पिटल पहुँच स्वास्थ्य लाभ हाल समाचार जानने वालो में मुख्य रूप से सुनील कुमार उपाध्याय,एडवोकेट प्रदीप कनौजिया,सुरेंद्र मिश्रा,प्रकाश उपाध्याय,आजाद खान,प्रदीप उपाध्याय,अभिषेक दीक्षित,अजय तिवारी,शुभम शर्मा इत्यादि पत्रकार साथी उपस्थित रहे।


