ट्रेन के चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजी पुलिस
बीते तीन वर्ष पूर्व पत्नी ने भी फाँसी लगाकर दे दी थी जान,ननिहाल में रहते है दोनो बच्चे:जयचन्द की रिपोर्ट
-जयचन्द
वाराणसी:मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के नाथूपुर हरिजन बस्ती के समीप भुल्लनपुर वाया हरदत्तपुर रेल लाइन पर शुक्रवार तड़के सुबह 40 वर्षीय अधेड़ युवक की ट्रेन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी,मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुँची मंडुवाडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पीएम को भेज दिया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंडुआडीह थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बरेका अंतर्गत जलालीपट्टी निवासी सोनू उर्फ जांगड़ा जो अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था वह टहलने निकला था कि ट्रेन के चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी,ग्रामीणों ने बताया कि सोनू नशे का आदि था वह हमेशा नशे में रहता था और मजदूरी का कार्य करता था।ज्ञात हो कि बीते तीन वर्ष पूर्व सोनू के पत्नी काल्पनिक नाम प्रिया की फाँसी लगने से मौत हो गयी थी,मृतक को दो बच्चे है जो माँ के मौत के बाद अपने ननिहाल में रहते है,मौत की खबर लगते ही बारह से चौदह वर्षीय दोनो बच्चे व मृतक के पिता भोनू व माता मौके पर घटना स्थल पहुँचे और दहाडे मारकर रोने-बिलखने लगे,पिता का कहना था कि सोनू इकलौता वारिश था अब वह भी चला गया अब हम लोगो का सहारा कौन बनेगा यह कहकर रोते हुए बेहोश हो जा रहे थे।


