मिर्जामुराद पुलिस ने अट्ठारह राशि भैंस के साथ दो तस्करों किया गिरफ्तार

मिर्जामुराद पुलिस ने अट्ठारह राशि भैंस के साथ दो तस्करों किया गिरफ्तार

धीरज पाण्डेय मिर्जामुराद वाराणसी

वाराणसी/-मिर्जामुराद क्षेत्र के रखौना रिंग रोड अंडर पास ओवर ब्रिज के पास से बुधवार को मुखबिर की सूचना पर खजुरी चौकी प्रभारी सचिन पटेल ने एक ट्रक से 18 राशि भैंस बरामद करते हुए ट्रक चालक प्रतापगढ़ कुंडा जिले के संग्राम थानांतर्गत लोकड़यापुर निवासी बृजलाल यादव व तस्कर चंदौली जिले के मुगलसराय थानांतर्गत मुस्लिम महल निवासी भंटू मुसलमान को गिरफ्तार कर लिया।

तस्करों ने बताया कि चंदौली जिले के मुगलसराय थानांतर्गत मुस्लिम महल से ट्रक पर लादकर बध हेतु उन्नाव लेकर जा रहा था।तस्करों के खिलाफ मिर्जामुराद पुलिस ने धारा 11 (घ) पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए निजी मुचलके पर छोड़ दिया।वही ट्रक का कागजात न होने के कारण ट्रक को पुलिस ने 207 एमवी एक्ट में सीज कर दी।गिरफ्तार करने वाली टीम एसआई जितेंद्र यादव,संग्राम सिंह यादव,हेड कांस्टेबल सर्वेन्द्र कुमार,कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार रहे।