रोड पर शराब पीना: सजग हुये प्रहरी,शराबियों में मची खलबली तलाश रहे है दूसरी जगह

मंडुआडीह पुलिस का सघन अभियान मदिरा सेवन करने वालो के विरूद्ध :जयचन्द

रोड पर शराब पीना: सजग हुये प्रहरी,शराबियों में मची खलबली तलाश रहे है दूसरी जगह
रोड पर शराब पीना: सजग हुये प्रहरी,शराबियों में मची खलबली तलाश रहे है दूसरी जगह
रोड पर शराब पीना: सजग हुये प्रहरी,शराबियों में मची खलबली तलाश रहे है दूसरी जगह
रोड पर शराब पीना: सजग हुये प्रहरी,शराबियों में मची खलबली तलाश रहे है दूसरी जगह

INDIA NEWS REPORT

जयचन्द वाराणसी

Varanasi: मंडुआडीह थानांतर्गत लहरता व बरेका चौकी क्षेत्र में नाथुपुर व गेट नंबर 4 फ्फुलवारिया जैसे ही शाम के 5 बजता शराबियों का जमावड़ा लग जाता ,बैठाकर पिलाने वाले भी निश्चिंत होकर पिलाते और सरे राह पीने वालों की तो बात ही ना करे साहब! महिलाओं व युवतियों वरिष्ठ नागरिकों ने उधर से गुजरना छोड़ दिया लेकिन अब ...!!

 मंडुआडीह थाना प्रभारी निरीक्षक मंडुआडीह अजय राज वर्मा जी ने टेलीफोनिक वार्ता में बताया कि लहरतारा व बरेका क्षेत्र में जनमानस की शिकायतों के आधार पर लहरतारा व बरेका चौकी क्षेत्र में प्रतिदिन 1 घंटे विशेष अभियान मदिरा सेवन करने वालो,बैठाकर अवैध रूप से पिलाने वालो के विरुद्ध कार्यवाही ज़ीरो टॉलरेंस के तहत की जायेगी।

लहरतारा चौकी इंचार्ज राहुल सिंह व बरेका चौकी इंचार्ज प्रदीप यादव ,भीम ठाकुर एवं 2024 बैच के दरोगा जिनकी पहली पोस्टिंग बरेका चौकी पर हुई नाम ऋषभ शुक्ला ने 3-4 दिनों से 'अगर शराबियों के मुंह की बात कहे तो नये दरोगाजी ने गदर मचा दिया है।'

लगातार खबरों के माध्यम से हम आप सभी नाथुपुर की खबरे बताते रहे है पूर्व की स्तिथि ,यहाँ तक कि कइयों ने कम्प्लेन भी किया लेकिन कोई असर नही हुआ।

नवागत सब इंस्पेक्टर ऋषभ शुक्ला जी को लोग एक व्यवहारिक और अच्छे छवि के रूप में देख रहे हैं।

अगर हर थाने चौकी पर ऐसे सिर्फ एक दरोगा जी हो तो शायद नशा मुक्ति केंद्र की आवश्यकता नहीं पड़ेगी इस ओर वाराणसी पुलिस आयुक्त महोदय को विचार करना चाहिए।/strong>