मंडुआडीह थानांतर्गत बरेका चौकी के एसआई ऋषभ ने किया ऐसी पहल लोग हुये आश्चर्यचकित
वाराणसी के बरेका चौकी अंतर्गत नाथुपुर में वर्षो से मदिरा सेवन करने वालो का लगा रहता था जमावड़ा बरेका एसआई भीम ठाकुर व ऋषभ शुक्ला ने बनाया सबको मिस्टर इंडिया: जयचन्द की रिपोर्ट
INDIA NEWS REPORT
जयचन्द
वाराणसी: मंडुआडीह थानांतर्गत बरेका चौकी के निकट नाथुपुर रोड पर शराबियों का जमावड़ा,अवांछनीय तत्वों का जमावड़ा,नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों का जमावड़ा लगा रहता था चौकी इंचार्ज प्रदीप यादव ,एसआई भीम ठाकुर, एसआई ऋषभ शुक्ला ने दिखाई पुलिस की ताकत मिस्टर इंडिया हुये शराबी (रोड पर पीने वाले)
ऐसी कार्यवाही का श्रेय एसआई ऋषभ शुक्ला जी को जाता है जिन्होंने कमान संभाली और अवैध गाड़ियों का चालान किया लगातार छापा मार कर सभी को हिदायत दी व आसपास के दुकानदारों को बैठाकर ना पिलाने की हिदायत व चेतावनी दी।
ऐसी कार्यवाही देख रोड पर पीने वाले ऐसे भागे जैसे गधे के सर पेपर सिंघ ।
छापा मार टीम में चौकी इंचार्ज प्रदीप यादव जी के साथ एस आई भीम ठाकुर, एसआई ऋषभ शुक्ला ,कांटेबल प्रेमचंद,केशव मौर्य, का0शिवकुमार ,का0 रामकुमार साथ थे।


