ब्रेकिंग न्यूज़: राजातालाब-मातलदेई प्रकरण फैक्ट चेक
राजातालाब थानांतर्गत मातालदेही प्रकरण फैक्ट चेक:डेस्क
INDIA NEWS REPORT
DESK
वाराणसी::10 अक्टूबर 2025 को हुई एक घटना को लेकर संदीपा प्रजापति द्वारा शिकायत दर्ज कराने का मामला सामने आया था। शुरुआत में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि राजातालाब थाने के थाना प्रभारी और मातलदेई चौकी के चौकी प्रभारी साकेत पटेल ने पीड़िता को मुकदमा दर्ज कराने से रोकते हुए धमकाया।,
हालाँकि जांच और तथ्यपूर्ण जानकारी के अनुसार, मातलदेई चौकी प्रभारी साकेत पटेल एक बेहद संवेदनशील और जिम्मेदार अधिकारी हैं। पीड़िता की तहरीर मिलने के बाद उन्होंने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कराया और न्याय सुनिश्चित करने में पूरी तत्परता दिखाई।
कुछ रिपोर्ट्स में आरोप लगाए गए थे कि पुलिस ने पीड़िता को डराया और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी। ये बातें भ्रम फैलाने और प्रशासन की छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से कुछ ‘दलाल’ प्रकार के पत्रकारों द्वारा मीडिया में प्रचारित की गई प्रतीत होती हैं।
स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और संवेदनशील अधिकारियों की कार्यप्रणाली की आलोचना के पीछे किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है।
इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि मीडिया में उठी कुछ खबरें तथ्यात्मक आधार पर नहीं थीं और वास्तविकता में मातलदेई चौकी प्रभारी ने जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ पीड़िता की मदद की।


