वाराणसी: रोड पर मदिरा सेवन करने वालों पर चला एस आई ऋषभ शुक्ला का कहर

वाराणसी मंडुआडीह थाना अंतर्गत बरेका चौकी के निकट नाथुपुर में रोड पर मदिरापान करने वालो को मिली सब इंस्पेक्टर ऋषभ शुक्ला की कड़ी चेतावनी:डेस्क

वाराणसी: रोड पर मदिरा सेवन करने वालों पर चला एस आई ऋषभ शुक्ला  का कहर

INDIA NEWS REPORT

DESK

 Varanasi: मंडुआडीह थानांतर्गत बरेका चौकी से चंद कदमो की दूरी पर अंग्रेजी, देशी,भांग व बैठकर पिलाने वालों को बरेका चौकी के ऋषभ शुक्ला सब इंस्पेक्टर ने बैठा के पिलाने वालो को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की मारपीट,झगड़ा की सूचना मिलने पर दुकानदार के खिलाफ भी दर्ज होगा मुकदमा।

वही रोड पर पीने वालों को कड़ी चेतावनी दी कि दुबारा रोड पर पीने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

 दरअसल उस मार्ग से बच्चियों, युवतियां व महिलाओं युवतियो का आना जाना लगा रहता है किसी ने गुप्त रूप से चौकी पर शिकायत की थी कि उधर से आते जाते शोहदे फब्तियां कसते है जिसे एसआई ऋषभ शुक्ला ने गंभीरता से लिया ।

एक अनौपचारिक बातचीत में एसआई ऋषभ शुक्ला ने बताया कि काफी लोगो ने धन्यवाद कहा जिसकी जरूरत नहीं थी ये पुलिस का कर्तव्य है आगे भी ध्यान रखा जायेगा व गोपनीय सूचना मिलने पर कार्यवाही अवश्य की जायेगी व साथ ही शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जायेगा।