टिकट कैंसिल करना पड़ा भारी, खाते से सात बार में कटे 32497 रुपए

जयचन्द वाराणसी

:रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय चौकी अंतर्गत जगतपुर निवासी शिव प्रकाश सिंह ने ऑनलाइन साइबर ठगी की शिकायत साइबर सेल पर की है।पीड़ित शिव प्रकाश ने बताया कि उसने बनारस से देहरादून जाने के लिए ऑन लाइन टिकट बुकिंग की थी लेकिन टिकट कन्फर्म नही हुआ तो उसने टिकट कैंसिल कराना चाहा ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से टिकट कैंसिल कर रहा था कि इसी बीच किसी अज्ञात का फोन आया व टिकट कैंसिल करने का डायरेक्शन स्टेप बाय स्टेप दिया। डायरेक्शन फॉलो करने के बाद शिव प्रकाश सिंह के खाते से 7 बार में 32497 रुपए कट गया। जिसके बाद शिव प्रकाश सिंह ने ऑनलाइन शिकायत साइबर सेल में की। इसके बाद इसकी लिखित शिकायत रोहनिया थाने पर की।मिली शिकायत के आधार पर रोहनिया पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी।