Uttar Pradesh: गाज़ियाबाद महिला पुलिसकर्मियों ने दिखाया नवरात्र में दुर्गा का रूप अपराधी को किया लंगड़ा

स्कूटी से भाग रहे बदमाश को रोकना चाहा महिला पुलिसकर्मी ने तो कर दिया फायरिंग, जवाबी फायरिंग में अपराधी हुआ लंगड़ा कंधो पर उठाकर जीप में भी महिला पुलिसकर्मीयो ने डाला,पुलिस आयुक्त ने 25000 इनाम महिला टीम को देने की घोषणा की ये महिला पुलिस की उत्तर प्रदेश में पहली मुठभेड़ है जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है:शिव विशाल की रिपोर्ट

Uttar Pradesh: गाज़ियाबाद महिला पुलिसकर्मियों ने दिखाया नवरात्र में दुर्गा का रूप अपराधी को किया लंगड़ा
Uttar Pradesh: गाज़ियाबाद महिला पुलिसकर्मियों ने दिखाया नवरात्र में दुर्गा का रूप अपराधी को किया लंगड़ा
Uttar Pradesh: गाज़ियाबाद महिला पुलिसकर्मियों ने दिखाया नवरात्र में दुर्गा का रूप अपराधी को किया लंगड़ा
Uttar Pradesh: गाज़ियाबाद महिला पुलिसकर्मियों ने दिखाया नवरात्र में दुर्गा का रूप अपराधी को किया लंगड़ा

INDIA NEWS REPORT

उत्तर प्रदेश:शिव विशाल

गाजियाबाद में पहली बार महिला पुलिस ने किया 'शौकीन' बदमाश का एनकाउंटरपूछताछ के दौरान बदमाश ने बताया कि वह एनसीआर क्षेत्र से बाइक-स्कूटी वगैरह चोरी कर उसकी मदद से राह चलते लोगों से उनके फोन, कैश आदि सामान छीनकर फरार हो जाता है. इस सामान को वह सस्ते दामों में बेचता है. इससे कमाए गए पैसों से वह अपने अन्य शौक पूरे करता है।

गाजियाबाद: एनकाउंटर के बारे में आए दिन सुना जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि महिला पुलिस ने किसी बदमाश का एनकाउंटर किया हो. गाजियाबाद (Ghaziabad Women Police Encounter) में ऐसा पहली बार हुआ है. सोमवार रात एक महिला पुलिस अधिकारी ने अपनी टीम के साथ मिलकर लूट,चोरी और छिनैती के आरोपी बदमाश को मुठभेड़ में धर दबोचा।

उसके पास से एक स्कूटी, 1 टेबलेट, 1 चोरी किया फोन और अवैध असलहा- कारतूस बरामद हुए है।

स्कूटी से भाग रहा था, महिला पुलिस ने धर दबोचा

सोमवार रात महिला थाना पुलिस टीम चौकी लोहिया नगर के पास चेकिंग कर रही थी. इस दौरान एक स्कूटी सवार बदमाश मेरठ रोड़ की तरफ से आता दिखा. महिला पुलिस ने टॉर्च दिखाकर उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका. बदमाश ने स्कूटी पीछे मोड़कर वहां से भागने की कोशिश की. लेकिन महिला पुलिस की टीम ने उसका जमकर पीछा किया. पुलिस को पीछे आता देख बदमाश अपनी स्कूटी से नियंत्रण खो बैठा और फिसलकर गिर गया. पुलिस ने उसे सरेंडर करने की चेतावनी दी लेकिन वह नहीं माना. उसने उल्टा पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी।

मुठभेड़ में किया घायल, चोरी का सामान किया जब्त

बदमाश फायरिंग कर वहां से भागने की फिराक में था लेकिन पहले से मुस्तैद पुलिस ने आत्मरक्षा में उस पर जवाबी फायरिंग कर दी. इस दौरान स्कूटी सवार बदमाश घायल होकर गिर पड़ा. जिसके बाद पुलिस ने उसे अवैध असलहा और चोरी के टैबलेट और मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं घायल बदमाश जितेन्द्र को इलाज के लिए जिला एमएमजी गाजियाबाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उसके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

शौक पूरा करने के लिए चुराया सामान

पूछताछ के दौरान बदमाश ने बताया कि वह एनसीआर क्षेत्र से बाइक-स्कूटी वगैरह चोरी कर उसकी मदद से राह चलते लोगों से उनके फोन, कैश आदि सामान छीनकर फरार हो जाता है. इस सामान को वह सस्ते दामों में बेचता है. इससे कमाए गए पैसों से वह अपने अन्य शौक पूरे करता है. बदमाश ने बताया कि उसके पास से बरामद टैबलेट और फोन उसने रविवार रात थाना क्रासिंग रिपब्लिक कमला हॉल के पास एक मकान से चोरी किए थे. वहीं उसके पास से मिली स्कूटी भी उसने पिछले साल दिल्ली से चोरी की थी. मुठभेड़ में गिरफ्तार होने के बाद घायल बदमाश बोला कि अब वह फिर से पुलिस पर फायरिंग नहीं करेगा. बचने के लिए उसने ऐसा किया था. इसके साथ ही वह महिला पुलिस को सॉरी बोलता हुआ नजर आया।

खास बात यह है कि इस पूरी मुठभेड़ में एक भी पुरुष पुलिसकर्मी शामिल नहीं था। मुठभेड़ की सूचना पर सबसे पहले महिला पुलिस अधिकारी ही पहुंची। नंदग्राम एसीपी उपासना पांडेय मुठभेड़ के समय चेकिंग पर थीं तभी उन्हें सूचना मिली। पुलिस आयुक्त ने मुठभेड़ करने वाली महिला पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।

Ghaziabad Police-X

 https://x.com/ghaziabadpolice/status/1970227009658789906?s=08

 देखे वीडियो:

 https://youtube.com/shorts/Nesz4BDUk9Y?si=KY8wGa6r6cPrxwEV