पंचकोशी रेलवे ट्रैक के पास घायल मील युवक की मौत, परिजनों के हत्या के सन्देह पर लिखी गयी थी तहरीर

पचक्रोशी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर घायल मिले युवक की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर सारनाथ थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।:जयचन्द

पंचकोशी रेलवे ट्रैक के पास घायल मील युवक की मौत, परिजनों के हत्या के सन्देह पर लिखी गयी थी तहरीर

INDIA NEWS REPORT

 -जयचन्द

 पंचकोशी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर घायल मिले युवक की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर सारनाथ थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

परिजनों ने युवक को अधमरा कर रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस युवक की मां माधुरी की तहरीर के आधार पर घटना की जांच कर रही है।

 दुर्गा नगर कॉलोनी, पंचक्रोशी निवासी रवि अग्रहरि (26) पंचक्रोशी चौराहा के समीप ठेले पर फास्ट फूड की दुकान लगाता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। रवि शुक्रवार को घायल अवस्था में पंचक्रोशी स्थित रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। रवि के भाई सोनू ने बताया कि लगभग तीन से चार माह पूर्व सलारपुर निवासी एक युवक के साथ उसकी मारपीट हुई थी। उस दौरान उस युवक ने रवि को जान से मारने की धमकी दी थी। 

 इस संबंध में सारनाथ थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।