हौसलाबुलन्द बदमाशो ने श्मशान घाट में ही हिस्ट्रीशीटर को उतारा मौत के घाट,मौके पर मौत

अनुराग पाण्डेय/ शाहजहांपुर। मोक्ष धाम श्मशान घाट के भीतर हिस्ट्रीशीटर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है। हमलावरों ने हिस्ट्रीशीटर के सीने और कनपटी पर गोली मारी, जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गया। गोली चलने की आवाज को सुनकर दौड़े आसपास के लोगों को आता देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस हिस्ट्रीशीटर को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जनपद शाहजहांपुर के गर्रा स्थित मोक्ष धाम श्मशान घाट के भीतर हिस्ट्रीशीटर अखिलेश गुप्ता की सीने एवं कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। श्मशान घाट के समीप गर्रा पुल के नजदीक लकड़ी का कारोबार करने वाले मृतक अखिलेश गुप्ता के पास तकरीबन 10000000 रुपए से भी ज्यादा की प्रॉपर्टी थी और उसके ऊपर 10 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। दो पत्नियां रखने वाले अखिलेश गुप्ता की दोनों पत्नियां तारा और लक्ष्मी उसी के साथ रहती थी। तकरीबन 1 साल पहले उसकी पत्नी तारा ने उसके खिलाफ मारपीट करने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी जिसके सिलसिले में वह जेल में जाने के बाद जमानत पर बाहर आ गया था। शनिवार की देर रात जिस समय श्मशान घाट के भीतर काल भैरव की पूजा चल रही थी, उसी समय वहां पर पूजा करा रहे लोगों ने रात के सन्नाटे में गोलियां चलने की आवाज सुनी। अनहोनी की आशंका के चलते भागदौड़ करते ही जैसे वह लोग मौके पर पहुंचे तो अखिलेश गुप्ता वहां पर लहूलुहान पड़ा हुआ था। जबकि हमलावर उनके मौके पर पहुंचने से पहले ही फरार हो चुके थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, एसपी सिटी सुधीर जायसवाल पुलिस फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की छानबीन की। परिजनों से की गई पूछताछ में उन्होंने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी ने दर्ज कराई थी FIR अखिलेश पर 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। अखिलेश की दोनों पत्नियां लक्ष्मी और तारा उसके साथ ही रहती थीं। करीब एक साल पहले पत्नी तारा ने अखिलेश के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में अखिलेश जेल भी गया था। बाद में जमानत पर बाहर आ गया। चौक कोतवाली के मोहल्ला बाला तिराही का रहने वाला अखिलेश (42) गर्रा पुल के पास बने श्मशान घाट में लकड़ी का कारोबार करता था। शनिवार रात करीब 10 बजे अखिलेश श्मशान घाट गया था। परिसर में उसने एक कोने में लकड़ी रखकर बेचता था। पास में ही तख्त के पास कुर्सी पर बैठा था। इसी बीच, हमलावर ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक, श्मशान घाट के अंदर काल भैरव की पूजा चल रही थी। पूजा करने वालों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी तो मौके पर आए। वहां पर अखिलेश का शव खून से लथपथ अवस्था में जमीन पर पड़ा था। उसके सीने पर एक और सिर पर एक गोली लगी थी। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि वहां से किसी को भी भागते नहीं देखा गया। परिवार ने किसी भी तरह की रंजिश से किया इनकार मृतक अखिलेश के बड़े भाई राजू गुप्ता ने बताया, रात में हम घर पर सो रहे थे। भतीजे प्रांकुल का फोन आया कि अखिलेश को गोली लगी है। लोग उसे अस्पताल लेकर गए हैं। हम सीधे अस्पताल ही चले गए। भाई की किसी से रंजिश नहीं था। पता नहीं किसने और क्यों गोली मार दी। वह किसी से झगड़ा विवाद भी नहीं करता था। बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही मां कमला देवी रो पड़ीं। पूरा परिवार अस्पताल पहुंच गया। परिवार ने किसी भी तरह की रंजिश से इनकार किया है। थाने का हिस्ट्रीशीटर था अखिलेश गुप्ता एसपी ने बताया, अखिलेश गुप्ता चौक कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर था। वह लकड़ी का ठेका चलाता था। साथ ही सभी अवैध कामों में उसकी संलिप्तता रही है। सालों पहले एक अग्निकांड के बाद सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में अखिलेश गुप्ता का नाम आया था। उसके खिलाफ मादक पदार्थ की तस्करी समेत 10 से ज्यादा गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटनास्थल की जांच पड़ताल कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हौसलाबुलन्द बदमाशो ने श्मशान घाट में ही हिस्ट्रीशीटर को उतारा मौत के घाट,मौके पर मौत