अमिताभ ठाकुर ने पीएम कार्यक्रम में हाउस अरेस्ट की मानवाधिकार आयोग को की शिकायत

वाराणसी:जयचन्द/ आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी कार्यक्रम के दौरान आजाद अधिकार सेना वाराणसी के जिला उपाध्यक्ष अविनाश मिश्रा को स्थानीय पुलिस द्वारा अवैध हिरासत में रखे जाने के मामले में मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजी है. अविनाश मिश्रा के अनुसार 7 जुलाई को वाराणसी पुलिस भारी संख्या में बिल्कुल सुबह ही उनके खोजवा स्थित आवास पर आ गई और उन्हें कह दिया कि वे कहीं बाहर नहीं जा सकते हैं. पुलिस दिन भर उनके घर में बैठी रही और उन्हें अपने घर में ही कैद रखा गया. रात 8:30 बजे पुलिस उनके घर से गई. अमिताभ ठाकुर ने इसे मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर उदाहरण बताते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से मामले की जांच कर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई तथा अविनाश मिश्रा को समुचित क्षतिपूर्ति प्रदान किए जाने की मांग की है।

अमिताभ ठाकुर ने पीएम कार्यक्रम में हाउस अरेस्ट की मानवाधिकार आयोग को की  शिकायत