लेट आने पर प्रिंसीपल ने ने टिचर को टोका तो हो गयी ढिशूम ढिशूम, वीडियो वायरल

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जमाने मे जहाँ लोगों को एक दायरे में कर दिया है वही दूसरी तरफ तमाम ऐसे किस्से प्रतिदिन सामने आने लगे है जिसे देखकर लोग अपनी दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाते है ऐसा ही एक वीडियो आगरा से वायरल हुआ है जिसमे लेट आने पर प्रिंसीपल द्वारा टीचर को बोलना भारी पड़ गया दोनों की ढिशूम ढिशूम की वीडियो जम कर हुई वायरल:जयचन्द (विशेष संवाददाता)

लेट आने पर प्रिंसीपल ने ने टिचर को टोका तो हो गयी ढिशूम ढिशूम, वीडियो वायरल
आगरा में महिला प्रिंसीपल व महिला टीचर के बीच हाथापाई

INDIA NEWS REPORT

जयचन्द (विशेष संवाददाता)

उत्तर प्रदेश के आगरा में मिडिल स्कूल में महिला प्रिंसिपल और एक महिला टीचर मामूली बात पर बुरी तरह भिड़ गए,बात हाथापाई तक आ गई। प्रिंसिपल और टीचर के बीच मारपीट बहस और खींचतान का स्कूल में किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया।

घटना के 4 वीडियो वायरल हो रहे हैं। पहला वीडियो 45 सेकंड का है. दूसरा 3 मिनट 51 सेकेण्ड का है. तीसरा 1 मिनट 13 सेकेण्ड और चौथा वीडियो 52 सेकेण्ड का है। पहले 45 सेकेण्ड के वीडियो में महिला प्रिंसिपल टीचर को स्कूल लेट आने के लिए टोक रही है जिस वजह से दोनों में बहस हो जाती है।टीचर भी प्रिंसिपल पर चार दिनों से लेट आने का आरोप लगा रही है।मौजूद स्टॉफ के लोग प्रिंसिपल को चुप हो जाने के लिए बोलते रहते हैं लेकिन दोनों में विवाद बढ़ता जाता है। दूसरे 3 मिनट 51 सेकेण्ड के वीडियो में दोनों के बीच तीखी बहस चल रही है।

https://twitter.com/gharkekalesh/status/1786269489342128464?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1786269489342128464%7Ctwgr%5Ec1bbc936932266578031a19370c1d4dda49d53c0%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F 

दोनों एक दूसरे के लिए अभद्र भाषा यूज कर रहे हैं।टीचर प्रिंसिपल से कहती है कि तुझे नौकरी करना सीखा दूंगी,जिससे प्रिंसिपल और ज्यादा भड़क जाती है। वहां मौजूद लोग दोनों को बहस न करने की सलाह दे रहे हैं लेकिन दोनों के बीच बहस चलती रहती है।थोड़ी ही देर में प्रिंसिपल और टीचर की ये बहस मारपीट का रूप ले लेती है।

https://twitter.com/gharkekalesh/status/1786407096399142978?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1786407096399142978%7Ctwgr%5Ec1bbc936932266578031a19370c1d4dda49d53c0%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F 

प्रिंसिपल टीचर का गाल पकड़ कर नोंच लेती है तो खींच तान में टीचर भी प्रिंसिपल का सूट फाड़ देती है।वीडियो बना रही एक महिला टीचर और प्रिंसिपल का ड्राइवर दोनों को रोकने में लगे हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पुरा मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के सींगना गांव स्थित प्राइमरी स्कूल का है। शुक्रवार सुबह महिला टीचर गुंजा चौधरी स्कूल लेट पहुंची थीं।इसी बात पर प्रिंसिपल ने उन्हें टोक दिया।प्रिंसिपल के टोकने से गुंजा भड़क गई. इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई.खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से थाना सिकंदरा में तहरीर देदी गई है।पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।मामले की छानबीन की जा रही है।

वीडियो पर लोगो की प्रतिक्रिया

वीडियो और खबर शोसल मीडिया के माध्यम से वायरल होने पर लोग वीडियो का आनन्द लेते दिखे और कटाक्ष भरी मुस्कान के साथ बच्चों के भविष्य की चिंता भी दिखी।