साइबर गर्ल कामाक्षी ने साइबर अपराध से किया जागरूक
वाराणसी में साइबर अपराध के बारे में लोगो को जागरूक किया कामाक्षी शर्मा ने जाने कौन है कामाक्षी शर्मा:आनन्द यादव की खास रिपोर्ट
India News Report
आनन्द यादव की खास रिपोर्ट
वाराणसी: साइबर अपराध को लेकर साइबर मूल्य जागरूकता विषय नामक कार्यक्रम में कामाक्षी ने छात्रों को सतर्क रहने का कई सारे तरीके बताए जिसमे की हर तीन महीने में अपने सोशल मीडिया एप्लीकेशन का पासवर्ड बदल देना चाहिए। कोई भी लिंक खोलते समय ध्यान रहे कि अनावश्यक अनुमति न दे उन्होंने आगे कहा की बायोमेट्रिक का उपयोग केवल उचित स्थान पर ही करें। छात्रों से बातचीत करते वक्त उन्होंने कहा की अनजान लोगों को सोशल मीडिया पर दोस्त ना बनाएं एवं किसी भी प्रकार का डाटा शेयर ना करें।
यह कार्यक्रम विद्यापीठ के डॉoभगवान दास केंद्रीय पुस्तकालय स्थित समिति कक्ष में करवाया गया जिसके संयोजक छात्रसंघ उपाध्यक्ष शिवजनक ने कराया जिसमे की लगभग सैकड़ों छात्र रहे।
कैसे पता करे आपका फोन हैक है या नही?
कामाक्षी ने बताया कि अगर आपके फोन की बैटरी तेजी से सुधरने लगे या बार-बार बैकग्राउंड में अपने आप एप्लीकेशन का चालू होना निर्देश देता है कि आपका फोन हैक है।
कौन है कामाक्षी शर्मा?
जाने कामाक्षी के बारे में गाजियाबाद की बेटी कामाक्षी शर्मा का दुनिया भर में नाम है। बिना किसी पद पर रहते हुए वर्ष 2019 कामाक्षी ने जम्मू से कन्याकुमारी तक 50 हजार पुलिसकर्मियों को साइबर अपराध की रोकथाम के लिए प्रशिक्षण दिया। एक माह तक जम्मू से कन्याकुमारी तक कई आईपीएस समेत पुलिस अधिकारी को प्रशिक्षण देने वाले कारनामे और पांच हजार से अधिक साइबर अपराध के मामलो को हल करने वाली कामाक्षी का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। इससे पहले उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है। अब उनके जीवनकाल पर सोहम रॉक स्टार एंटरटेनमेंट की धाकड़, मुल्क, अपने अपने-2, शादी में जरूर आना और सनम तेरी कसम फिल्म बनाने वाले निर्माता दीपक मुकुट ने फिल्म बनाने की तैयारी की है।


