नेशनल हाईवे की सड़कों पर बने बड़े बड़े गड्ढे दे रहे मौत को दावत,बीते दिनों भदवर ओवरब्रिज पर एनएचएआई ने कराया था मरम्मत
जयचन्द वाराणसी
वाराणसी/-राष्ट्रीय राजमार्ग के खराब सड़को को आये दिन नेशनल हाईवे अथार्टी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के आला अधिकारियों के निर्देश पर मरम्मत किया जाता है जिससे यातायात भी प्रभावित रहती है के बावजूद भी बनी हुई राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कें कुछ ही दिनों बाद फिर से उखड़ जाती है और उसमें बड़े बड़े गड्ढे बन जाते है जो राहगीरों के लिए किसी मुसीबत से कम नही है और इसी गड्ढे में गिरकर राहगीर चोटिल होते है और कितने लोग दुर्घटना का शिकार भी बन जाते है तो किसी की मौत भी हो जाती है।आपको बता दे कि अभी कुछ दिनों पूर्व रोहनिया क्षेत्र के भदवर पुलिस चौकी के ऊपर वाले ओवरब्रिज की मरम्मत हुई थी और नए सिरे से उस पर डामर का लेप कर सड़क निर्माण में उपयोग होने वाली सामाग्री का इस्तेमाल कर उसे बनाया गया था लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद सड़क से गिट्टी व डामर अलग हो गयी बड़े बड़े गड्ढे बन गए जिसमे बाइक सवार गिरकर चोटिल जहाँ हो रहे है वही किसी भी समय कभी भी अप्रिय घटना भी गड्ढे में गिरने से घटित हो सकती है।राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए बड़े बड़े गद्दों का मरम्मत कर हाईवे के कर्मचारी राहगीरों की जान बचा सकते है।विदित हो कि अगर सड़क बनाने में सम्पूर्ण गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए सड़क बनाई जाए तो सड़के काफी समय तक चले लेकिन कहि न कही सड़क निर्माण में घपलेबाजी का खेल व सरकारी धन का बंदरबांट होना भी सड़क निर्माण होने के चंद दिनों बाद खराब होने के बाबत पोल खोलती नजर आ रही है,वही राष्ट्रीय राजमार्ग के कुछ अधिकारियों कर्मचारियों का कहना रहा कि भारी वाहनों के आवा गमन के कारण सड़के क्षतिग्रस्त हो रही है।अगर सम्बंधित विभाग अविलंब इस बड़े बड़े गड्ढे को भरकर या बनाकर सही नही किया तो आये दिन हादसे होते रहेंगे जिसके जिम्मेदार सम्बंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी स्वयं होंगे।


