वाराणसी: थाना मण्डुवाडीह पुलिस को मिली सफलता, दुकान में चोरी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार, 170 सिगरेट पैकेट व नगद बरामद

वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत दुकान में चोरी करने वाले अभियुक्त राजू राजभर को गिरफ्तार कर 170 सिगरेट पैकेट और 3000 रुपये नगद बरामद किया -जयचन्द

वाराणसी: थाना मण्डुवाडीह पुलिस को मिली सफलता, दुकान में चोरी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार, 170 सिगरेट पैकेट व नगद बरामद
थानां मंडुआडीह-शातिर चोर गिरफ्तार

INDIA NEWS REPORT

वाराणसी :जयचन्द

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दुकान में घुसकर चोरी करने की घटना का त्वरित अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के नेतृत्व में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत यह कार्यवाही की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी से संबंधित अभियुक्त नाथुपुर से BLW जाने वाले रोड पर मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 321/2026 धारा- 305ए, 331(4), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त राजू राजभर पुत्र लोहा राजभर निवासी ग्राम दुल्लहपुर थाना बड़ागांव जनपद गाजीपुर हालपता- अवलेशपुर थाना चितईपुर, उम्र करीब 19 वर्ष को आज दिनांक 13.09.2026 समय 15.20 बजे गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी: अभियुक्त के कब्जे से विभिन्न ब्रांड के कुल 170 पैकेट सिगरेट व 3000/- रुपये नगद बरामद हुआ।

घटना का विवरण: वादी मुकदमा द्वारा थाना मण्डुवाडीह पर प्रार्थना पत्र दिया गया था कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी दुकान से सिगरेट, चॉकलेट व नगद चोरी कर लिया गया है। जिसके आधार पर थाना मण्डुवाडीह पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 सुहेल खां द्वारा की जा रही थी।

थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम: थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय, उ0नि0 विशाल कुमार सिंह, उ0नि0 सुहेल खां, उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव, का0 सूर्यभान सिंह, का0 अभ्युदन सिंह, का0 अविनाश यादव।