शौक में तमंचा लेकर घूमना पड़ा भारी दो युवक हुये गिरफ्तार

वाराणसी मंडूआडीह थाना अंतर्गत मढौली चौकी इंचार्ज गजर्व मिश्रा ने दो युवकों को चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ किया गिरफ्तार:धीरज पाण्डेय

शौक में तमंचा लेकर घूमना पड़ा भारी दो युवक हुये गिरफ्तार
शौक ने पहुचाया जेल

धीरज पाण्डेय

INDIA NEWS REPORT

VARANASI: 

शौक में तमंचा खोस कर चलना दो युवकों को महंगा पड़ा। मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने दोनों युवकों को चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया है। मंडूआडिह थानांतर्गत मढौली चौकी इंचार्ज गौरव मिश्रा द्वारा चेकिंग के दौरान दो युवकों को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार।

मंडुवाडीह थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि पहला आरोपी विकास यादव मूल रूप से गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाने के बकसपुरा गांव का रहने वाला है। वाराणसी में वह हनुमान नगर कॉलोनी, मड़ाव में रहता था। उसके पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ है। विकास के खिलाफ गाजीपुर में हत्या के आरोप और गैंगस्टर एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं, दूसरा आरोपी रोहनिया थाने के बसंतपट्टी गांव का रहने वाला अनिल चैहान है। उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है।