बरेका में पांच कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई, महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया सम्मानित
बनारस रेल इंजन कारखाना बरेका में सितंबर 2026 में सेवानिवृत्त हुए 5 कर्मचारियों के लिए विदाई समारोह आयोजित हुआ। महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया सम्मानित।
INDIA NEWS REPORT
वाराणसी : जयचन्द
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में माह सितंबर 2026 में सेवानिवृत्त हुए पांच कर्मचारियों के सम्मान में 30 सितंबर को प्रशासन भवन में विदाई एवं सम्मान समारोह महाप्रबंधक आशुतोष पंत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में एस.एस.ई./एम.सी.टी. राकेश कुमार दुबे, वरिष्ठ तकनीशियन/वेल्डिंग संतोष कुमार वर्मा, वरिष्ठ तकनीशियन/फिटर अजय कुमार गुप्ता, वरिष्ठ तकनीशियन/क्रेन चालक राजदेव पासवान तथा कांस्टेबल, रेलवे सुरक्षा बल मोहनजी द्विवेदी शामिल हैं।
समारोह में महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माल्यार्पण कर फोल्डर प्रदान करते हुए सम्मानित किया और स्वस्थ, सुखी एवं शांतिपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं।
अपने उद्बोधन में महाप्रबंधक ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद स्वास्थ्य, परिवार, वित्तीय प्रबंधन तथा सामाजिक सरोकारों पर विशेष ध्यान देना चाहिए और सकारात्मक सोच के साथ सामाजिक कार्यों से जुड़े रहना चाहिए।
इस अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव, एसबीआई मुख्य शाखा प्रबंधक रिचा त्रिपाठी एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार ने भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।


