बरेका में 67वीं अखिल भारतीय अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता शुरू, महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया आगाज

वाराणसी: BLW में 67वीं अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ GM आशुतोष पंत ने किया। 13 रेलवे टीमों के पहलवान 20 भार वर्गों में दिखाएंगे दमखम।

बरेका में 67वीं अखिल भारतीय अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता शुरू, महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया आगाज

INDIA NEWS REPORT

 वाराणसी :जयचन्द

वाराणसी, 29 सितंबर 2026। बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) के कुश्ती केंद्र में आज से 67वीं पुरुष अखिल भारतीय अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता-2026-27 की शुरुआत हो गई। यह प्रतियोगिता 01 अक्टूबर तक चलेगी।

महाप्रबंधक आशुतोष पंत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने गुब्बारा उड़ाकर और दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने पहलवानों को खेल भावना और अनुशासन के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

पहला मुकाबला मेजबान बरेका के अर्जुन यादव और उत्तर रेलवे के दिनेश के बीच हुआ। 69 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में बरेका के अर्जुन ने जीत हासिल कर शानदार शुरुआत की।

इस राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में 13 टीमें भाग ले रही हैं - NR, CR, WR, NWR, NCR, RCF, BLW, RPF, NER, ECR, RB, WCR और SWR। फ्री स्टाइल में 57 से 125 किग्रा और ग्रीको-रोमन में 55 से 130 किग्रा तक के 10-10 भार वर्गों में मुकाबले होंगे।

पहले दिन 8 भार वर्गों - फ्री स्टाइल के 70, 92, 79, 61 और ग्रीको-रोमन के 55, 72, 87, 130 किग्रा में पदक तय होंगे। अखाड़े में ओलंपियन और अर्जुन अवार्डी पहलवानों के दांव देख दर्शक झूम उठे।

समारोह में PCE मनीष कुमार, PCME विवेक शील, PCMM आलोक अग्रवाल, PFA मुक्तेश मित्तल, PCPO लालजी चौधरी, IG-cum-PCSC देवराज कुमार मौर्य समेत सभी विभागाध्यक्ष, महिला कल्याण संगठन और कर्मचारी परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे।