67वीं अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता: बरेका के 3 पहलवानों ने जीता रजत, दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों में दिखा दमखम
वाराणसी के बरेका में चल रही 67वीं अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन बरेका के दीपांशु, सागर ठाकरान और सचिन गिरी ने रजत पदक जीता। 8 भार वर्गों में हुए मुकाबले
INDIA NEWS REPORT
कुलदीप बरनवाल
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आयोजित 67वीं पुरुष अखिल भारतीय अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे दिन बुधवार को पहलवानों ने शानदार दमखम दिखाया। फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन वर्ग में हुए मुकाबलों में देशभर से आए रेलवे के पहलवानों ने तकनीक और ताकत का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
दूसरे दिन मेजबान बरेका के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत पदक अपने नाम किए। फ्रीस्टाइल 65 किग्रा में दीपांशु, ग्रीको-रोमन 77 किग्रा में सागर ठाकरान और फ्रीस्टाइल 86 किग्रा में सचिन गिरी ने रजत पदक जीतकर बरेका का मान बढ़ाया।
विजेता पहलवानों को बरेका के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार और मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान खेल संघ के महासचिव अनुराग गुप्ता, कुश्ती सचिव राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
दूसरे दिन के प्रमुख परिणाम -
फ्रीस्टाइल 57 किग्रा: अमित (उत्तर रेलवे) - स्वर्ण, आतिश तोड़कर (मध्य रेलवे) - रजत, सरवन कौशल (पश्चिम रेलवे) - कांस्य
फ्रीस्टाइल 65 किग्रा: नीरज (उत्तर पश्चिम रेलवे) - स्वर्ण, दीपांशु (बरेका) - रजत, अजय और उदित - कांस्य
फ्रीस्टाइल 86 किग्रा: सचिन (उत्तर पश्चिम रेलवे) - स्वर्ण, सचिन गिरी (बरेका) - रजत
फ्रीस्टाइल 125 किग्रा: अनिरुद्ध (उत्तर रेलवे) - स्वर्ण, जोंटी कुमार (उत्तर मध्य रेलवे) - रजत
ग्रीको-रोमन 60 किग्रा: साहिल (उत्तर पश्चिम रेलवे) - स्वर्ण, मनीष (पूर्वोत्तर रेलवे) - रजत
ग्रीको-रोमन 67 किग्रा: विकास (उत्तर मध्य रेलवे) - स्वर्ण, अनिल (मध्य रेलवे) - रजत
ग्रीको-रोमन 77 किग्रा: विकास (उत्तर रेलवे) - स्वर्ण, सागर ठाकरान (बरेका) - रजत
ग्रीको-रोमन 97 किग्रा: वीरेश कुंडू (पूर्वोत्तर रेलवे) - स्वर्ण, रवि (उत्तर मध्य रेलवे) - रजत
प्रतियोगिता में बरेका के पहलवानों के प्रदर्शन से दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।


