CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर से देशव्यापी हल्ला बोल, जंतर-मंतर से शिवाजी पार्क तक गूंजेगा विरोध
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तो CJP का मुंबई शिवाजी पार्क गेट 6 से Jail Bharo आंदोलन का ऐलान, Jantar Mantar 2.0, SIR विवाद और 13 करोड़ वोट।
National Desk- CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया गया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर AISA अध्यक्ष नेहा बोरा प्रदर्शन करेंगी और इसी कड़ी में मुंबई के शिवाजी पार्क से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अपने राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत करेगी।
विवाद की जड़ मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR है। विपक्ष और संगठनों का आरोप है कि SIR के नाम पर देश भर में लगभग 13 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। CPI(M) नेता वृंदा करात ने इसे ब्रिटिश काल से भी बदतर बताया है।
इस विवाद को हवा Indian Express की रिपोर्ट ने दी, जिसमें दावा किया गया कि चुनाव आयोग के दो अन्य आयुक्तों एस.एस. संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में 14 बार CEC के फैसलों पर लिखित आपत्ति दर्ज कराई थी। हालांकि चुनाव आयोग का कहना है कि सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे।
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा और योगेंद्र यादव ने 28 सितंबर को संसद मार्ग थाने में 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की लिखित सूचना दी है। नेहा बोरा ने कहा था - धर्मेंद्र प्रधान नाम तो सुना ही होगा, अब ज्ञानेश कुमार आपकी बारी है।
दूसरी तरफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 25 सितंबर को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। CJP की 3 मांगें हैं - ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और उन पर केस चले, SIR को Freeze कर जनवरी 2025 वाली लिस्ट बहाल हो और वोट चोरी की जांच हो।
अल्टीमेटम खत्म होने के बाद CJP ने ऐलान किया - Mumbai Chalo... Gaddar Gyanu must go, at Shivaji Park, 4 p.m. at Gate No. 6। मुंबई पुलिस ने 2013 के हाईकोर्ट आदेश का हवाला देकर परमिशन देने से मना कर दिया, इसलिए CJP ने उसी दिन उसी जगह Jail Bharo Andolan का ऐलान किया है।
CJP ने इस आंदोलन को Jantar Mantar 2.0 नाम दिया है। पार्टी का कहना है कि ये देशव्यापी आंदोलन है, जो 2 अक्टूबर को मुंबई से शुरू होगा और फिर पूरे देश में फैलेगा। अब सबकी नजर दिल्ली और मुंबई पुलिस पर है कि क्या 2 अक्टूबर को इन प्रदर्शनों को अनुमति मिलेगी या नहीं।


