वाराणसी: काशी की हृदयस्थली गदौलिया चौराहे पर श्री गुरुशरण सेवा ट्रस्ट द्वारा लगाया गया चिकित्सा शिविर
पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार को बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने आये श्रद्धालुओं के लिये श्री गुरुशरण सेवा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का संस्थापक डॉ०राजेश कुमार बक्शी द्वारा हुआ आयोजन:चन्दन कुमार सिंह
INDIA NEWS REPORT REPORT:CHANDAN K.SINGH
UPDATED:22 JULY 2024
Varanasi:आज पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार कावरियों, शिवभक्त बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आये श्रद्धालुओं के लिए श्री गुरुशरण सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी/संस्थापक डॉ०आर० के० बक्शी द्वारा काशी की हृदयस्थली गदौलिया चौराहे पर मेडिकल हेल्प डेस्क लगाया गया साथ ही गुड़ व स्वच्छ की व्यवस्था भी किया गया जिसकी जिम्मेदारी ट्रस्ट की प्रबंधक श्रीमती ईशिता दत्ता ने उठाई, मेडिकल कैम्प की जिम्मेदारी निभाई ट्रस्ट के व्यवस्थापक (संकट मोचन फार्मा श्री बलराम पंडे, कोषाध्यक्ष (एडवोकेट) रामकृष्ण गुप्ता, सचिव ऋतु वर्मा, उपाध्यक्ष कुमार सिद्धार्थ, मनोज शर्मा आदि लोगो का चिकित्सा शिविर में सहयोग रहा।
मेडिकल हेल्प डेस्क मे निशुल्क 50 से भी ज्यादा लोगों का प्राथमिक उपचार के साथ 500 लोगों का बदन दर्द पेट दर्द बुखार आदि की दवाई वितरित की गयी ,अनुभवी चिकित्सको द्वारा बीपी वगैरह की जांच कर दवाइयां दी गयी, चिकित्सा शिविर सुबह 7 बजे से 10 बजे तक चला।


