वाराणसी:कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जमा ने हास्पिटल में भर्ती मरीजों का जाना हाल

बिहार कैबिनेट मंत्री कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जमा ने हास्पिटल में भर्ती मरीजों का जाना हाल,डॉक्टर पंकज सिंह से कहा बिहार में जागरूकता अभियान चलाने के लिये:जयचन्द की रिपोर्ट

वाराणसी:कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जमा ने हास्पिटल में भर्ती मरीजों का जाना हाल
मरीज से बात करते हुये बिहार कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जमा

जयचन्द

वाराणसी (रोहनिया): बिहार के अल्पसंख्यक कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जमा ने शनिवार को रोहनिया क्षेत्र के चितईपुर मार्ग स्थित अखरी में पिनाक कैंसर केयर एवं मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल में बिहार से आए हुए भर्ती कैंसर मरीजों से मिलकर उनका हाल-चाल लिया।

 इस दौरान अस्पताल के डॉक्टर पंकज सिंह से कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज तथा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

डॉ पंकज सिंह ने बताया कि हमारे हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड धारको के इलाज की सुविधा उपलब्ध है तथा इसके अलावा गरीबों का कम से कम खर्च में इलाज  करना हमारा मूल्य उद्देश्य व कर्तव्य है।

कैबिनेट मंत्री ने कम पैसों में मरीजो के बेहतर इलाज के लिए प्रसन्नता जाहिर किया और डॉक्टर पंकज सिंह से कहा कि हमारे प्रदेश बिहार में भी कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाए और मैं बिहार सरकार से बात करके इस जागरूकता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने का कोशिश व हर सम्भव मदद करूंगा।