"रंग दे बसंती" के प्रमोशन के लिये भोजपुरी लोकप्रिय अभिनेता खेसारी काशी पहुंचे

"रंग दे बसंती" के प्रमोशन के लिये भोजपुरी लोकप्रिय अभिनेता खेसारी काशी पहुंचे बातचीत में बताया कि एक फौजी के जीवन पर आधारित है फ़िल्म,बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद मिला है फ़िल्म को:चन्दन कुमार

"रंग दे बसंती" के प्रमोशन के लिये भोजपुरी लोकप्रिय अभिनेता खेसारी काशी पहुंचे

INDIA NEWS REPORT

-चन्दन कुमार

वाराणसी, 10 जून भोजपुरी सिनेमा के गायक व अभिनेता खेसारीलाल यादव सोमवार को फिल्म रंग दे बसंती के प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंचे। तेलियाबाग स्थित एक रेस्टोंरेंट में फिल्म की पूरी टीम के साथ खेसारी लाल मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि फिल्म रंग दे बसंती बीते शुक्रवार को पूरे भारत के लगभग 265 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

खेसारी ने कहा "फिल्म की कहानी अद्भुत है जो विविधता, समरसता और एकता का संदेश देती है। यह फिल्म न केवल मनोरंजन के लिए है, बल्कि एक सामाजिक संदेश को भी साझा करती है। जो लोग कहते थे भोजपुरी फिल्म मल्टीप्लेक्स में नहीं लगती है, उनकी शिकायत भी अब दूर हो रही है। जब आईपीएल में भोजपुरी भाषा को सम्मान मिल सकता है, तो सिनेमाघरों में क्यों नहीं। फिल्म 'रंग दे बसंती' में फौजी भाइयों की कहानी दर्शायी गई है। इस फिल्म में हिंदुत्व है, देश प्रेम है, शहादत है। इसमें एक फौजी की जिंदगी, उसके परिवार की जिंदगी क्या होती है, एक फौजी अपनी पूरी देश को ही पूरा परिवार मानता है। फौजी की पूरी कहानी इस फिल्म में दिखाई गई है।

खेसारी ने कहा कि कश्मीर में कुछ लोग फौजियों पर पत्थर मारते हैं, उससे मैं काफी दुखी हूं। इस फिल्म में मैं फौजी का रोल निभाया हूं। फिल्म की शूटिंग आजमगढ़, वाराणसी और बिहार में हुआ है।