गोरखपुर में बड़ा हादसा: दुर्गा विसर्जन में DJ हाईटेंशन तार से टकराया, 3 की मौत, 10 झुलसे
गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन तार से 3 युवकों की मौत हो गई, 10 लोग झुलसे। दो सगे भाइयों ने बच्ची को बचाया।
गोरखपुर: गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद गांव में बुधवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया।
हाईटेंशन तार से टकराई DJ की रॉड, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगी लोहे की रेलिंग 11 हजार वोल्ट के तार से टच हो गई। करंट से पूरी ट्रॉली में आग सी फैल गई।
तीन युवकों की मौत, मृतकों की पहचान लकी (17), विक्की (18) और चंदन (21) के रूप में हुई है। लकी और विक्की सगे भाई थे।
बच्ची को फेंक कर बचाया, लकी ने 2.5 साल की पीहू को कपड़े में लपेटकर बाहर फेंका, विक्की ने 10 साल के प्रतीक को बचाया और खुद करंट की चपेट में आ गए।
10 लोग झुलसे, घायलों में चार महिलाएं शामिल हैं। सभी का इलाज BRD मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
बिजली विभाग पर आरोप, ग्रामीणों ने कहा सुबह बिजली कटी थी, बिना सूचना के शाम 4.30 बजे चालू कर दी गई। गुस्साए लोगों ने गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन जाम किया। JE और लाइनमैन सस्पेंड।


