Varanasi Air Show Traffic Diversion: आज 22 और 24-25 अक्टूबर को बदलेगा रूट, 56 पार्किंग, 3 ग्रीन कॉरिडोर घोषित

वाराणसी में एयर शो के लिए 22, 24, 25 अक्टूबर को ट्रैफिक डायवर्जन लागू। 56 पार्किंग, गंगा पुल बंद, ग्रीन कॉरिडोर और हेल्पलाइन नंबर जारी।

Varanasi Air Show Traffic Diversion: आज 22 और 24-25 अक्टूबर को बदलेगा रूट, 56 पार्किंग, 3 ग्रीन कॉरिडोर घोषित
वाराणासी : एयर शो के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू

वाराणसी: जनपद में 21, 22, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को एयर शो का आयोजन प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य वीवीआईपी के आगमन को देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने एडवाइजरी जारी की है।

22, 24 और 25 अक्टूबर को जनपद स्तरीय प्लान के तहत समस्त मालवाहक, रोडवेज, प्राइवेट बसों और टेम्पो ट्रैवलर का संचालन रिंग रोड और NH-19 से होगा। काशी डिपो और कैंट बस स्टेशन से बसों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

रूट डायवर्जन, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर जाने वाली बसें भदोही, चंदौली, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर रूट से जाएंगी। मिर्जापुर से बड़े वाहन औराई-भदोही होकर चलेंगे। बस यात्री ऑटो, ई-रिक्शा और सिटी बस से गंतव्य तक जाएंगे। एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं के चार पहिया वाहन चलते रहेंगे।

गंगा ओवरब्रिज प्लान, राजघाट गंगापुल पर वाहन और पैदल संचालन प्रतिबंधित रहेगा। सामने घाट गंगापुल पर दो पहिया और पैदल चल सकेंगे। रिंग रोड गंगापुल और विश्वसुंदरी गंगापुल पर सभी वाहन अनुमन्य हैं।

56 पार्किंग तय, भैंसासुर क्षेत्र में मच्छोदरी, नेशनल इंटर कॉलेज पीलीकोठी, नगर निगम कूड़ाघर, काशी डिपो। मैदागिन क्षेत्र में टाउनहाल, हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज, क्वींस इंटर कॉलेज में 500 दो पहिया, राजकीय ITI कॉलेज। गोदौलिया मल्टीलेवल, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, मजदा में 200 दो पहिया और 200 चार पहिया। अस्सी में BHU कैंपस में 200 चार पहिया, रविदास पार्क VIP पार्किंग। वरुणा जोन में प्लेटफार्म 09, कैंटोनमेंट एरिया, छोटा-बड़ा कटिंग मेमोरियल, यूपी कॉलेज। रामनगर में दुर्गामंदिर मैदान में 15000 चार पहिया और 38000 दो पहिया।

3 ग्रीन कॉरिडोर, ग्रीन कॉरिडोर 01 नमो घाट/राजघाट के लिए - नमो घाट से गोलगड्डा, चौकाघाट, लहुराबीर, कबीर चौरा अस्पताल। दूसरा चौकाघाट से पुलिस लाइन, दीनदयाल अस्पताल, ESIC मेडिकल, इन्फिनिटी अस्पताल। तीसरा चौकाघाट से कैंट ओवरब्रिज, लहरतारा, भिखारीपुर, BHU तक। ग्रीन कॉरिडोर 02 दशाश्वमेध से अस्सी घाट - गोदौलिया, ओरियाना हॉस्पिटल, रविदास गेट, हेरिटेज अस्पताल, BHU। ग्रीन कॉरिडोर 03 रामनगर - पड़ाव, डोमरी, रामनगर चौराहा, जिला अस्पताल।

10 पैदल जोन और होल्डिंग एरिया, मैदागिन से बुलानाला, गोदौलिया, लक्सा से रामापुरा, अग्रवाल तिराहा से अस्सी से रविदास घाट, लहुराबीर से कचौड़ी गली, बहादुरपुर से पड़ाव से रामनगर चौराहा तक पैदल जोन रहेगा। होल्डिंग एरिया रामनगर में दुर्गामंदिर और लंका मैदान, काशी में संपूर्णानंद विवि और BHU, वरुणा में यूपी कॉलेज।

जरूरी नोट: 23 अक्टूबर को एयर शो नहीं है, इस दिन यातायात सामान्य रहेगा। ट्रैफिक कंट्रोल रूम 7839856994 और हेल्पलाइन 7317202020 पर संपर्क करें।