Varanasi: सीईआईआर पोर्टल से मिली मंडुआडीह पुलिस को सफलता 3 एंड्रॉयड फोन बरामद कर मालिक को किया सुपुर्द

थाना मंडुआडीह पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुये 03 एण्ड्रायड मोबाइल फोन को सकुशल बरामद कर उसके मालिक/स्वामी को सुपुर्द किया गया: जयचन्द

Varanasi: सीईआईआर पोर्टल से मिली मंडुआडीह पुलिस को सफलता 3 एंड्रॉयड फोन बरामद कर मालिक को किया सुपुर्द
Varanasi: सीईआईआर पोर्टल से मिली मंडुआडीह पुलिस को सफलता 3 एंड्रॉयड फोन बरामद कर मालिक को किया सुपुर्द

INDIA NEWS REPORT

जयचन्द

वाराणसी थाना मंडुआडीह पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुये 03 एण्ड्रायड मोबाइल फोन को सकुशल बरामद कर उसके मालिक/स्वामी को सुपुर्द किया गया।

                   पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा व्यक्ति/ वस्तु की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान् पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व मे, थाना मण्डुवाडीह पुलिस की टीम द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से जानकारी प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गुम हुए कुल 03 अदद विभिन्न कम्पन्नीयों के एण्ड्रायड मोबाईल फोन को आज दिनांक-07.12.2025 को बरामद कर उनके मालिक/स्वामी को थाना मण्डुवाडीह पर बुलाकर सकुशल सुपुर्द किया गया।

                           थाना प्रभारी निरीक्षक अजय राज वर्मा जी ने बताया कि वर्तमान परिपेक्ष्य में मोबाइल गुम होने पर कोई भी व्यक्ति अपने नजदीकी थाने पर मोबाइल बिल के साथ अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं तथा https://www.ceir.gov.in/ पर जाकर अपने गुम हुये मोबाइल के सम्बन्ध में मोबाइल बिल व पुलिस शिकायत प्रति को अपलोड करते हुए शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जिससे गुम हुये मोबाइल में पुनः दूसरी सिम लगाने पर उसकी जानकारी सम्बन्धित शिकायतकर्ता व सम्बन्धित थाना को CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होगी।

             गुम हुये कुल 03 अदद एण्ड्रायड मोबाईल फोन विभिन्न कम्पन्नीयों के (अनुमानित कीमत लगभग 72,000/-रुपये) बरामद किये गये व मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किये गये।

बरामद करने वाली टीम में अजय राज वर्मा थाना प्रभारी निरीक्षक मण्डुवाडीह के साथ 0उ0नि0 राजेन्द्र कुमार यादव थाना मण्डुवाडीह, उ0नि0 राहुल सिंह थाना मण्डुवाडीह, ASI/क०आ० ग्रेड-बी सतपाल यादव थाना मण्डुवाडीह ,का0 आन्नद कुमार थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी सामिल थे।