बिजली के निजीकरण के विरोध में उतरे जनप्रतिनिधि ,व्यापार मंडल के पदाधिकारी,बुनकर नेता

विधुतकर्मियो के समर्थ में उतरे आमजन,निजीकरण के विरोध में उतरे जनप्रतिनिधि ,व्यापार मंडल के पदाधिकारी,बुनकर नेता

बिजली के निजीकरण के विरोध में उतरे जनप्रतिनिधि ,व्यापार मंडल के पदाधिकारी,बुनकर नेता
बिजली के निजीकरण का विरोध
बिजली के निजीकरण के विरोध में उतरे जनप्रतिनिधि ,व्यापार मंडल के पदाधिकारी,बुनकर नेता
बिजली के निजीकरण के विरोध में उतरे जनप्रतिनिधि ,व्यापार मंडल के पदाधिकारी,बुनकर नेता

INDIA NEWS REPORT

विशाल केसरवानी

बनारस के बिजलिकर्मियो ने भारतेंदु पार्क में किया जनजागरण सभा, जनजागरण सभा मे बड़ी संख्या में व्यापार मंडल ,बुनकर नेता ,जनप्रतिनिधि के साथ क्षेत्रीय जनता ने बिजली के निजीकरण को गलत बताते हुये माननीय मुख्यमंत्री जी से जनहित में इसको तत्काल निरस्त करने की अपील किये।

राजस्व वसूली के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेइज्जत किया जा रहा है जबकि बिजलिकर्मियो की छटनी राजस्व वसूली और बेपटरी बिजली व्यवस्था के लिये बनी मुसीबत। कल भेलूपुर में दोपहर-3बजे से होगा जनजागरण सभा जिसमे शामिल होंगे विभिन्न जनप्रतिनिधि।

वाराणासी-11जून।विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उ0प्र0 के बैनर तले आज भारतेंदु पार्क में बिजलिकर्मियो ने जनजागरण सभा आयोजित किया जिसमें बड़ी संख्या में निजीकरण के विरोध में उतरे जनप्रतिनिधि ,व्यापार मंडल के पदाधिकारी ,बुनकर नेता, बिजलिकर्मियो के साथ क्षेत्रीय जनता ने शिरकत किया ।

कल भेलूपुर में दोपहर-3बजे से होगा जनजागरण सभा जिसमे शामिल होंगे विभिन्न जनप्रतिनिधि जनजागरण सभा मे मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों के साथ व्यापार संगठन के पदाधिकारियों के अलावा क्षेत्रीय जनता ने बिजली के निजीकरण के फैसले को एक स्वर में गलत ठहराते हुये माननीय प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी से इसको तत्काल जनहित में निरस्त कराने हेतु पत्र लिखने की भी बात कही।

वक्ताओ ने बताया कि बिजली के निजीकरण का फैसला अब तक का सबसे खराब फैसला साबित हो सकता है हमारे वर्तमान सरकार का क्योंकि आमजनमानस किसी कीमत पर बिजली का निजीकरण स्वीकार नही करने वाली क्योंकि बिजली आमजनमानस की सबसे अमूल्य जरूरत है जिसको निजीकरण करने वाले सरकार को कतई माफ नही करेगी क्योंकि आज भी 80करोड़ उपभोक्ता सरकार के सरकारी अनाज पर निर्भर है ,जो जनता अपना पेट भरने हेतु सरकार पर निर्भर है जो जनता सौभाग्य योजना के तहत कम्पनी वालो के द्वारा फ्री की बिजली का झूठा आश्वाशन देकर भ्रमित किया गया वो जनता प्राइवेट कंपनी से महंगी बिजली कैसे खरीदेगी ।

वक्ताओ ने बताया कि जनजागरण के दौरान उपभोक्ताओं से मिलने पर पता चल रहा है कि ऊर्जा प्रबन्धन द्वारा जो बिजली का निजीकरण किया जा रहा है उसका बदला समय आने पर उपभोक्ता जरूर लेंगे ये वो बात कह रहे है।

वक्ताओ ने बताया कि आज कल राजस्व वसूली के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेइज्जत किया जा रहा है जबकि बिजलिकर्मियो की छटनी राजस्व वसूली और बेपटरी बिजली व्यवस्था के लिये बहुत बड़ा कारण है किंतु इस भीषण गर्मी में कम मैनपॉवर की उपलब्धता में भी अधिकारी एवं कर्मचारी बिजली व्यवस्था को मेन्टेन करने में लगे है किंतु यदि कोई अधिकारी आज कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नही जुड़ पा रहा है तो वह बहुत गुनहगार है किंतु जिन बिजलिकर्मियो की नौकरी ऊर्जा प्रबन्धन लेने पे तुला है आज उसी से जरूरत से ज्यादा उम्मीद कर रहा है जिसको ये अब तक अक्षम मान रहै थे।

सभा की अध्यक्षता ई0 अनिल शुक्ला ने और संचालन सौरभ श्रीवास्तव ने किया।

सभा को सर्वश्री बुनकर नेता सलाम, चुनचुन चौधरी वयापार मंडल गोला दीनानाथ, भरत चंद गुप्ता,भैरो युवा संघ,पार्षद भैयालाल यादव,ई0 विजय सिंह,ई0 उपेन्द्र कुमार,मदन श्रीवास्तव,अंकुर पाण्डेय,राजेश सिंह,विजय नारायण हिटलर,ई0 दीपक गुप्ता,रामजी भारद्वाज,विजय वर्मा,आदि ने संबोधित किया।

https://youtube.com/shorts/B7eRzzrBBnY?si=d33akl5v1FLCfZQS