वाराणसी थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा चोरी गयी रायफल व कारतूस बरामद, अभियुक्त शिव कुमार पटेल गिरफ्तार

वाराणसी पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रोहनिया थाना टीम को मिली सफलता:जयचन्द की रिपोर्ट

वाराणसी थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा चोरी गयी रायफल व कारतूस बरामद, अभियुक्त शिव कुमार पटेल गिरफ्तार

INDIA NEWS REPORT

जयचन्द

 वाराणसी पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 0368/2025 धारा-305 (ए) बीएनएस थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त शिव कुमार पटेल पुत्र स्व० राम फकीर पटेल निवासी ग्राम नरउर थाना रोहनिया जिला वाराणसी को बाड़ासुर मन्दिर गेट के पास से दिनांक 19.12.2025, समय 22.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया जिसकी निशांदेही पर 01 अदद चोरी की रायफल व 03 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रोहनिया पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक- 14.12.2025 को वादी मुकदमा द्वारा थाना रोहनिया पर सूचना दिया गया कि दि0 13.12.2025 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि ग्राम जगतपुर स्थित मेरे किराये के मकान से लाईसेन्सी रायफल व बैग, ATM, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चेक बुक व रु0-5000/- व जरूरी दस्तावेज व समरसिबल स्टार्टर, मिक्सी मशीन तार सहित चोरी हो गया है, जिसके आधार पर थाना रोहनिया पर मु0अ0सं0-0368/2025 धारा- 305 (ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ.नि. अमीर बहादुर सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है।

रोहनिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि मैं नशे का आदी हूं जब मेरे पास नशा करने के लिये पैसा नही रहता है तो मैं छोटी-मोटी चोरी कर लेता हूं। दिनांक 13.12.2025 को शाम 06.00 बजे के करीब मैं रेलवे पटरी के किनारे से पीछे से जाकर दीवार के सहारे एक मकान पर चढ़कर छत की सीढ़ी से नीचे उतरकर कमरे से एक बन्दूक व स्टार्टर व एक बैग चोरी किया था भागते समय मैने रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में बैग व स्टार्टर फेक दिया था तथा बन्दूक को अपने साथ ले जाकर एक प्लास्टिक बोरी से लपेटकर घर में ही जमीन में गाड़ दिया था पुलिस मेरे घर मुझे तलाशते हुए बार बार आ रही थी तो मैने राइफल को रेलवे क्रासिंग के पहले झाड़ियों में छिपा कर रख दिया था। बैग व स्टार्टर कहां फेंका था मुझे याद नही है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशांदेही पर .315 बोर की राइफल तथा 3 अदद जिन्दा कारतूस बट कवर में रखा बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त शिव कुमार पटेल पुत्र स्व० राम फकीर पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम नरउर थाना रोहनिया जिला वाराणसी का निवासी है जिसे बाड़ासुर मन्दिर गेट के पास, थाना रोहनिया दिनांक 19.12.2025, समय 22.30 बजे अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से 01 अदद लाइसेंसी रायफल 315 बोर व 3 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगालने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त शिव कुमार पटेल पर मु0अ0सं0-12/2007 धारा 401 भादवि थाना मण्डुवाडीह वाराणसी, मु0अ0सं0-13/2007 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मण्डुवाडीह वाराणसी, मु0अ0सं0-243/2025 धारा 60 अबकारी अधि० थाना रोहनिया वाराणसी, मु0अ0सं0-0368/2025 धारा- 305 (ए)/ 317 (2)/331 (4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रोहनिया वाराणसी में मुकदमा पंजीकृत है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में रोहनिया प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह के साथ उ0नि0 अमीर बहादुर सिंह ,उ0नि0 प्रमोद कुमार गुप्ता, कांस्टेबल रामाश्रय यादव,हे0का0 सुधीर कुमार सिंह, का0 शीत कुमार वर्मा थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।