खाकी को किया शर्मशार:रिश्वतखोर दरोगा किया गया निलंबित,भेजा गया जेल
ज्ञात हो कि मंडुवाडीह थाने के मड़ौली चौकी प्रभारी अजय यादव को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने शनिवार दोपहर तीन बजे 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। वादी पक्ष से दरोगा चौकी पर ही रिश्वत ले रहा था। तभी टीम ने छापेमारी कर धर दबोचा: जयचन्द की खास रिपोर्ट
वाराणसी:जयचन्द
वाराणसी, मुकदमे में धारा बढ़ाने के नाम पर 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार मड़ौली चौकी इंचार्ज दरोगा अजय यादव को रविवार को जेल भेज दिया गया। कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया।
उधर, डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने आरोपित को निलंबित करते हुए विभागीय जांच भी बैठा दी है।
बता दें कि मंडुवाडीह थाने के मड़ौली चौकी प्रभारी अजय यादव को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने शनिवार दोपहर तीन बजे 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। वादी पक्ष से दरोगा चौकी पर ही रिश्वत ले रहा था। तभी टीम ने छापेमारी कर धर दबोचा।
फोरेंसिक लैब भेजा गया है हस्ताक्षर नमूना
धोखाधड़ी के जिस केस में दरोगा की गिरफ्तारी हुई उसमें मंडुवाडीह पुलिस की ओर से वादी पक्ष पर ही सवाल उठाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक मामला 10 लाख रुपये के लेन-देन का है। कपड़ा कारोबारी उमंग ने चाचा बरेकाकर्मी महेश दास पर दो चेकों पर फर्जी दस्तखत बनाकर 10 लाख भुगतान कराने की कोशिश का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। थाना प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपित महेशदास कहना है कि उमंग के पिता व उनके सगे भाई विशनदास ने ही फर्जी हस्ताक्षर बनाकर चेक बैंक में लगवाया। ताकि वह फंस जाएं।विशनदास और महेशदास के हस्ताक्षर का नमूना लैब में जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।


