अमिताभ ठाकुर ने वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में खुलेआम हीरोइन बिक्री की शिकायत की
वाराणसी के सारनाथ थानाक्षेत्र में खुलेआम हेरोइन (सफेद पाउडर) की बिक्री पर अमिताभ ठाकुर ने वीडियो भेज वाराणसी पुलिस से की जांच की मांग :वाराणसी से जयचन्द की रिपोर्ट
वाराणसी:जयचन्द
वाराणसी: आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने वाराणसी के थाना सारनाथ क्षेत्र के पुराना पुल चौकी अंतर्गत पंचकोशी चौराहा, पैगंबरपुर, रुप्पनपुर रेलवे क्रॉसिंग तथा सराय मोहना चौकी अंतर्गत रसूलगढ़ चौराहे, सलारपुर, व रघुनाथपुर तिराहा में खुलेआम हीरोइन (सफेद पाउडर ) की बिक्री के संबंध में पुलिस कमिश्नर वाराणसी को शिकायत भेजी है।
उन्होंने इनमे संबंधित चौकी इंचार्ज की भूमिका भी संदिग्ध बताई है।
उन्होंने दोनों क्षेत्रों के इस धंधे में लिप्त कई लोगों के नाम अपनी शिकायत में भेजे हैं, जो बाइक व ऑटो रिक्शा से घूमकर ग्राहकों की तलाश कर हेरोइन बेच रहे हैं।
अमिताभ ठाकुर ने इस संबंध में एक वीडियो भी वाराणसी कमिश्नर को भेजा है और निष्पक्ष जांच की मांग की ।


