कुख्यात अपराधी झुन्ना पंडित की गैंगेस्टर कोर्ट में पेशी, बोला- सीने में दर्द है, इलाज करवा दीजिए
वाराणसी के गांव हासिमपुर निवासी झुन्ना पंडित ने पान विक्रेता और उसके साथी की हत्या कर दी थी. इन दिनों वह कासगंज जेल में है,वाराणसी शुक्रवार को कोर्ट में उसकी पेशी (jhunna pandit appearance) थी.
वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता
जगदीश शुक्ला
वाराणसी के गांव हासिमपुर निवासी झुन्ना पंडित ने पान विक्रेता और उसके साथी की हत्या कर दी थी. इन दिनों वह कासगंज जेल में है शुक्रवार को वाराणसी कोर्ट में उसकी पेशी विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट (चौदह) देवकांत शुक्ला की अदालत में शुक्रवार को कुख्यात श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ झुन्ना पंडित की पेशी हुई। अदालत की ओर से उसका गैंगस्टर एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड बनाया गया।
वहीं, झुन्ना के अधिवक्ता बंटी खान ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया है। इसमें बताया गया कि श्रीप्रकाश पिछले कुछ महीनों से कासगंज जेल में निरुद्ध है। अभियुक्त के सीने में अक्सर दर्द रहता है। जेल में सही इलाज़ नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। अदालत ने समुचित इलाज के लिए कासगंज जेल अधीक्षक को निर्देशित किया है।
जेल अधीक्षक को कोर्ट ने दिए निर्देश :
अदालत में आरोपी झुन्ना पंडित की ओर से उसके अधिवक्ता बंटी खान ने प्रार्थना पत्र दिया कि झुन्ना पंडित पिछले कुछ महीनों से कासगंज जेल में निरुद्ध है. जेल में रहने के दौरान उसके सीने में कई दिनों से असहनीय पीड़ा हो रही है, लेकिन जेल में उसका समुचित उपचार नहीं कराया जा रहा है, जबकि उसे इलाज की सख्त जरूरत है, ऐसा न होने पर उसके साथ कभी भी कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है. अदालत ने इस प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए जेल अधीक्षक को झुन्ना पंडित के समुचित उपचार की व्यवस्था जेल चिकित्सालय में कराए जाने का निर्देश दिया है. बता दें कि विगत दिनों मढ़वा के दिव्यांग पान विक्रेता दिलीप पटेल व उसके साथी की हत्या करने और उसके बाद एक चिकित्सक से रंगदारी के बाद झुन्ना पंडित का नाम सुर्खियों में आया था।
जानिए कौन है झुन्ना :
वाराणसी जिले के गांव हासिमपुर के रहने वाले झुन्ना पंडित ने 16 साल की उम्र में पहली हत्या की थी. इससे पहले 15 साल की उम्र में उस पर इरादा-ए-कत्ल का केस दर्ज हो चुका था. झुन्ना पर हत्या के 10 मामले दर्ज हैं. उत्तर प्रदेश और दिल्ली में उस पर हत्या, अपहरण और फिरौती के 20 केस दर्ज हैं. पंडित सिर्फ नौवीं कक्षा तक पढ़ा है. झुन्ना पंडित पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. मुख्तार गैंग के सबसे खास शूटर के तौर पर पंडित की पहचान रही है और उसे 2019 में पंजाब के रोपण से गिरफ्तार किया गया था का इनाम रखा था।


