वाराणसी :तीन दिनों तक पिता के शव को रखा घर मे बदबू आने पर बेटे ने पड़ोसियों को बताया चूहा मरने की बात
तो क्या मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने ली पिता की जान?? मामला बना संदिग्ध : वाराणसी से जयचन्द की रिपोर्ट
जयचन्द
वाराणसी जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने पिता की मौत के बाद उनके शव को तीन दिन तक घर में रखा। पड़ोसियों को जब दुर्गंध आने लगी तो उन्होंने कारण पूछा। इस पर बेटे ने कहा कि घर में चूहा मर गया है… उसकी बदबू है, लेकिन पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब नजारा देखा तो उनके भी होश उड़ गए। घर में रहते थे बाप और बेटा
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौक थाना अंतर्गत राम घाट मुहल्ले में मकान नम्बर C/k 2/54 किशोर वाही का मकान है जिसमे वह और उनके एकलौता पुत्र रहते थे पुत्र का नाम सुमित वाही है वह दिमाक से कमजोर है किशोर अपना जनरल स्टोर्स का दुकान चला कर खर्च चलाते थे आज सुबह घर से दुर्गंध आने पर क्षेत्रीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी मौके पर चौक पुलिस चौक इंस्पेक्टर शिवकांत मिश्रा जो कि क्षेत्र में ही गश्त पर थे के साथ पहुँचे दरवाजा खुलवाने पर देखा गया कि किशोर वाही मृत पड़े थे पुलिस जांच पड़ताल कर रही है शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया मामला संदिग्ध लग रहा है जांच के बाद खुलासा होगा मृतक के साले ने सारी बात बतलाया मृतक की पत्नी पांच वर्ष पहले ही मृत हो चुकी है बस घर मे पिता पुत्र रहते थे मामला संदिग्ध देखने से लग रहा है पुत्र मृतक को मारता पिटता भी था। नवरात्रि में किशोर के पैर पर चोट लग गई थी। सूचना पर उनके रिश्तेदार पहुंचे और इलाज कराकर उन्हें वापस घर छोड़ दिया।
डॉक्टर को दिखाने के लिए घर पहुंचे थे रिश्तेदार
बताया गया है कि डॉक्टरों ने रिश्तेदारों को बताया था कि मंगलवार को इन्हें दोबारा दिखाना है। इस पर रिश्तेदार मंगलवार को घर पहुंचे तो बेटे सुमित ने दिखाने से इनकार कर दिया और रिश्तेदारों को भगा दिया। बुधवार को किशोर के घर से अचानक बदबू आने लगी। इसके बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोगों ने जब सुमित से मामले की जानकारी करनी चाही तो उसने पथराव कर दिया। इसके बाद मोहल्ले वालों ने पुलिस को मामले की जानकार दी।
पुलिस ने जैसे-तैसे शव को कब्जे में लिया
बताया गया है कि मौके पर पहुंची के साथ भी सुमित ने अभद्रता कर दी, लेकिन पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर छत के रास्ते घर में प्रवेश किया। अंदर देखा तो किशोर का शव पड़ा हुआ था। पुलिस की ओर से बताया गया है कि शव करीब 3 से 4 दिन पुराना है। फिलहाल शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि शव पर किसी भी प्रकार के चोटों के निशान नहीं हैं।


