वाराणसी:खड़ी क्रूजर वैन में मिला चालक का शव ,परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा

महमूरगंज इलाके में गुरुवार को खड़ी क्रूजर गाड़ी के भीतर 45 वर्षीय चालक मनोज मिश्रा की डेड बॉडी मिली. क्रूजर मालिक रामजी यादव ने अपने दूसरे चालक राधेश्याम पांडेय से डेड बॉडी उसके घर पर भिजवा दिया. राधेश्याम ने मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को बताया कि मनोज गाड़ी के भीतर मृतक अवस्था में मिले. मालिक के कहने पर डेड बॉडी लेकर घर आए हैं. मृतक की बॉडी पर चोट की निशान देखकर परिजन हंगामा करने लगे:जगदीश शुक्ला

वाराणसी:खड़ी क्रूजर वैन में मिला चालक का शव ,परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा
प्रतीकात्मक तस्वीर

INDIA NEWS REPORT

 -जगदीश शुक्ला

 वाराणसी:, संवाददाता।महमूरगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार सुबह टूरिस्ट वाहन (क्रूजर) में भदोही के कंधिया (चौरी) निवासी 45 वर्षीय चालक मनोज मिश्रा की लाश मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए भेलूपुर थाने में तहरीर दी है।

 चालक के सिर, गला, सीना, हाथ और पैर पर चोट के निशान थे। गले पर रस्सी से कसने का निशान था। मुंह से खून भी निकल रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 ककरमत्ता स्थित श्रीराम कॉलोनी निवासी रामजी यादव का वाहन मनोज छह साल से चला रहा था। वह बुधवार रात प्रयागराज से लौटा। रात आठ से नौ बजे के बीच भदोही पहुंचा तो अपनी बहन को फोन कर बुलाया। उसे दो सौ रुपये दिये। इसके बाद वाराणसी आया। चाचा तारामणि ने पुलिस को बताया कि वाहन मालिक रामजी यादव ने दूसरे चालक राधेश्याम पांडेय से मनोज का शव घर भिजवाया। भेलूपुर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

वही मृतक के चाचा तारामणि मिश्रा ने बताया कि मृतक के सर, हाथ, गले और पैर पर चोट के निशान है. इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई करनेके लिए तैयार नहीं हो रही.कार्रवाई की मांग को लेकर महमूरगंज पुलिस चौकी पर पहुंचे लेकिन पुलिस कार्रवाई करने की बजाय मृतक की दारु पीने से मौत बात कर टरकान लगी. इसके बाद मनोज के परिजन भेलूपुर थाने पर पहुंचे. तब जाकर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी.

प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर विजय शुक्ला का कहना है कि डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. चौकी प्रभारी महमूरगंज विवेक पाठक ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था. प्रयागराज से सवारी छोड़कर आया और गाड़ी के भीतर सो गया था. मनोज मिश्रा भदोही जिले के चौरी थाना के कंधियार गांव का रहने वाला था. यहां श्री राम नगर कॉलोनी के रहने वाले राम जी यादव का गाड़ी चलाता था.