वाराणसी में खाकी पर दाग: नौ माह में छब्बीस पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही इनमें से दर्जनों बर्खास्त कई हो चुके गिरफ्तार जा चुके जेल
वाराणसी:जयचन्द
एंटी करप्शन टीम ने पिछले 9 माह में 26 पुलिसकर्मियों पर की कार्यवाही की हुये सस्पेंड तो कई गये जेल ताजा मामला 9 सितंबर के मड़ौली चौकी का है जिसमे एंटी करप्शन टीम ने मंडुआडीह थानांतर्गत मड़ौली चौकी इंचार्ज अजय यादव को 25000₹ घुस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर रविवार को विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया:जयचन्द की खास रिपोर्ट वाराणसी
-वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की साख पर बट्टा लगाने के मामले में होड़ सी लगी है।भ्रष्टाचार सहित अन्य आरोपों में संलिप्तता उजागर होने के बाद जनवरी से अब तक कमिश्नरेट के 26 पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें से 12 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है। 14 पुलिसकर्मियों को निलंबित व लाइनहाजिर किया गया।शनिवार को ही एक चौकी प्रभारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ।
जनवरी से अब तक पांच पुलिस कर्मी अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके हैं।कोई डकैती तो कोई पशु तस्करी के आरोप में नपे है।
कार्यवाही की जद में इंस्पेक्टर से सिपाही तक
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 27 अगस्त को शिवपुर थाने में तैनात सिपाही दीपक कुमार और सत्येंद्र गौड़ को निलंबित। थानाध्यक्ष का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर फ्रीज बैंक अकाउंट शुरू कराने के प्रयास किया,24 अगस्त को चोलापुर थाने के दरोगा हरि किशन यादव निलंबित। बरथौली के ग्राम प्रधान पति मंगरू राजभर की गैर इरादतन हत्या के मुकदमे की विवेचना में लापरवाही हुई,गो तस्करों की पैरवी करने के आरोप में 19 अगस्त को कैंट थाने के सिपाही मनोज सरोज और अनिल कुमार को प्रशासनिक आधार पर लाइन हाजिर किया गया,पांच अगस्त को सिपाही अमित कुमार,मनोज कुमार तिवारी,संजय कुमार शुक्ला,हरिबंश भारती और अर्दली प्यून अमृतलाल को बर्खास्त किया गया था,11 जुलाई को सफाई कर्मी की निर्ममता से पिटाई करने के आरोप में कोतवाली थाने के दरोगा दिलेश कुमार को निलंबित किया गया,पांच जुलाई को चौकाघाट चौकी प्रभारी सूफियान खान से अभद्रता के आरोप में जैतपुरा थाने के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार को निलंबित किया गया,17 जून को युवक की पिटाई के आरोप में सिंधौरा थाने के दरोगा अरविंद यादव को निलंबित किया गया,15 जून को सारनाथ थाने के सिपाही त्रिलोकी भारद्वाज की देह व्यापार में संलिप्तता उजागर होने पर उसे निलंबित किया गया था,10 जून को डकैती के आरोपियों से मिलीभगत के आरोप में भेलूपुर थाने के पूर्व थानाध्यक्ष रमाकांत दूबे,दरोगा सुशील कुमार,महेश कुमार व उत्कर्ष चतुर्वेदी, सिपाही महेंद्र कुमार पटेल,कपिल देव पांडेय व शिवचंद को बर्खास्त किया गया,25 मई को सारनाथ व कैंट थाने के हेड कांस्टेबल विनय कुमार,दीपक सिंह और प्रशांत सिंह को रंगदारी मांगने सहित अन्य आरोपों में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था,बीते एक दो माह पूर्व में जंसा थाना के दरोगा अभिषेक वर्मा को भी एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है,शनिवार 9 सितंबर 2023 को चौकी प्रभारी मडौली अजय यादव को भी एंटी करप्शन वाराणसी टीम ने 25 हजार लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
पहले भी सुर्खियों में रहा था दारोगा अजय यादव
2015 बैच का दारोगा अजय यादव पहले भी गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं। सिंधोरा थाने में आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर उन्हें लाइन हाजिर किया गया था। कपसेठी में तैनाती के दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट करने के मामले में भी उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर किया गया था। रोहनिया में भी तैनाती के दौरान उनका व्यवहार विवादित रहा है।


