वाराणसी मंडुवाडीह बाजार में टप्पेबाज़ों ने चैलेंज किया मंडुवाडीह पुलिस को

टप्पेबाज़ों ने किया मंडुआडीह पुलिस को चैलेंज,दिन दहाड़े सेल्समैन का बैग किया पार घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद ,मंडुआडीह पुलिस ने जल्द अपराधियो के धर पकड़ के लिये टीम गठित की:जगदीश शुक्ल की रिपोर्ट

वाराणसी मंडुवाडीह बाजार में टप्पेबाज़ों ने  चैलेंज किया मंडुवाडीह पुलिस को
मंडुआडीह में टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले सीसीटीवी कैमरे में हुये कैद
वाराणसी मंडुवाडीह बाजार में टप्पेबाज़ों ने  चैलेंज किया मंडुवाडीह पुलिस को

जगदीश शुक्ला

वाराणसी। मंडुवाडीह बाजार में मालवाहक ऑटो से नगद रुपए से भरे हुए बैग की हुई उचक्का गिरी।

मंडुवाडीह बाजार में आर0ओ0 बी0 ब्रिज, के निकट बाबूलाल का किराना स्टोर की दुकान है, सामान देने पहुंचे ऑटो ड्राइवर व सेल्समैन, आटो से उतरकर सेल्समैन जब दुकान में जाते है तभी बैग लेकर उचक्का फरार हो गया।

पीड़ित सेल्समैन ने मंडुवाडीह पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया और छानबीन शुरू किया। मंडुआडीह कस्बा चौकी इंचार्ज अभय सिंह पीड़ित को आश्वासन दिए जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सिटीटीवी फुटेज में टप्पेबाज व उनके वाहन स्प्ष्ट दिखाई दे रहे है चौकी इंचार्ज कस्बा मंडुआडीह अभय सिंह ने बताया कि अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है व बहुत ही जल्द वे सलाखों के पीछे होंगे किसी भी तरह अपराधियो को छोड़ा नही जायेगा।

घटना दोपहर 2 बजे के आस पास की बताई जा रही है।