वाराणसी पुलिस ने 24 घण्टे में हत्याकांड पर से उठाया पर्दा हुये 4 आरोपी बेपर्दा

वाराणसी: 15 जून की हत्या का 24 घंटे में पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी पुलिस ने 24 घण्टे में हत्याकांड पर से उठाया पर्दा हुये 4 आरोपी बेपर्दा
वाराणसी राजन हत्याकांड का खुलासा करते एडीसीपी वैभव बांगर

INDIA NEWS REPORT

वाराणसी। थाना चौक क्षेत्र में 15 जून की रात गोली मारकर हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के अंदर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से एक अवैध देशी पिस्टल और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, वारदात के अगले दिन पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना चौक में केस दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता देखते हुए सर्विलांस और एसओजी की मदद से टीम गठित की गई। 16 जून को मुखबिर की सूचना और लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने हत्या में शामिल होने की बात कबूली। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है, बाकी बिंदुओं की जांच जारी है।

कौन हैं गिरफ्तार लोग?

1. विशाल भारतीय उर्फ जानू – बेनियाबाग, थाना चौक, 20 वर्ष

2. विकास विश्वकर्मा उर्फ सोनू – चुरामनपुर, थाना लोहता, 24 वर्ष

3. सुजीत बाल्मिकी – मरेठवा पोखरा, थाना लोहता, 19 वर्ष

4. कृष्णा बाल्मिकी – बेनियाबाग, थाना चौक, 18 वर्ष

क्या हुआ बरामद?

टीम ने मौके से 32 बोर की एक देशी पिस्टल, एक टीवीएस अपाचे और एक बजाज पल्सर RS 200 बरामद की है। पुलिस का कहना है कि पिस्टल का इस्तेमाल हत्या में हुआ था और दोनों बाइक वारदात के समय इस्तेमाल की गई थीं।

अच्छे काम के लिए कार्रवाई में शामिल टीम को पुलिस उपायुक्त काशी जोन की ओर से 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है।

फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी है। पुलिस अन्य संभावित लिंक की भी जांच कर रही है।

देखे एडीसीपी वैभव बांगर की बाईट -

 https://youtu.be/eb-cCVulAxM?si=xF9Plx1F_w0Pw7ay