वाराणसी: सिगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 महीने से फरार 25 हजार का इनामी हत्या आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

वाराणसी सिगरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के 25 हजार के इनामी आरोपी शिवा सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार किया, 6 माह से था फरार।

वाराणसी: सिगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 महीने से फरार 25 हजार का इनामी हत्या आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार
सिगरा पुलिस ने 25 हजार के इनामी हत्यारोपी शिवा सिंह को 6 माह बाद लखनऊ से गिरफ्तार किया।

कुलदीप बरनवाल । वाराणसी, ब्रेकिंग न्यूज: कमिश्नरेट वाराणसी में अपराधियों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान में थाना सिगरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 6 महीने से फरार चल रहे 25,000 रुपये के इनामी हत्यारोपी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम शिवा सिंह उर्फ शिवम सिंह बताया जा रहा है। आरोपी पुत्र शिव प्रकाश सिंह, निवासी गंगानगर, थाना सरोजनी नगर, जनपद लखनऊ का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 20 वर्ष है। पुलिस ने उसे दिनांक 01/11/2026 को प्रेम शिवकला लॉन, गंगानगर, अमौसी, लखनऊ से धर दबोचा।

पुलिस के मुताबिक, श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देश पर, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में यह गिरफ्तारी की गई।

क्या था पूरा मामला? वादी द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, दिनांक 04/05/2026 को वह अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी अचानक एक सिल्वर/सफेद कलर की अल्टो कार से घात लगाए बैठे कुछ अज्ञात व्यक्ति आए और उनमें से एक ने गाड़ी से उतरकर फायरिंग कर दी और गाली-गलौज की। इस मामले में थाना सिगरा पर मु.अ.सं. 0165/26 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस व 7 आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इस केस में पहले ही एक आरोपी श्रोत श्रीवास्तव पुत्र स्व. अनूप कुमार श्रीवास्तव, निवासी जौनपुर को दिनांक 06/05/2026 को थाना सिगरा प्रांगण से गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, उ.नि. शिवम् चौकी प्रभारी नगर निगम, म.उ.नि. डाली साहू, हे.का. जितेन्द्र सिंह और का. मृत्युंजय सिंह शामिल रहे। फिलहाल पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।