झांसी की पहली महिला ऑटो चालक का शव रेलवे स्टेशन रोड के पास मिला हत्या की आशंका !

हत्या या हादसा पुलिस जुटी जांज में,सर पर चोट के निशान व ऑटो कुछ दूर पलटा हुआ था-डेस्क

झांसी की पहली महिला ऑटो चालक का शव रेलवे स्टेशन रोड के पास मिला हत्या की आशंका !
अनिता (फाइल फोटो)

INDIA NEWS REPORT

 UTTAR PRADESH-DESK

उत्तर प्रदेश-झांसी: झांसी की पहली महिला ऑटो चालक का शव रविवार देर रात रेलवे स्टेशन रोड सिविल लाइन में सड़क पर मिला। अनीता की टैक्सी सड़क पर पलटी हुई थी. वह सड़क के दूसरे छोर पर पड़ी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यहाँ आपको बता दें कि झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा निवासी महिला अनीता चौधरी उस समय चर्चाओं में आई थी, जब उसने घर का खर्च चलाने ओर बच्चों के भरण पोषण के लिए टैक्सी चलाने का फैसला किया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अभी पुलिस हादसे और हत्या की गुत्थी में उलझी है।

जेवर गायब: पुलिस के मुताबिक, रविवार की देर रात महिला टैक्सी चालक का शव रेलवे स्टेशन रोड सिविल लाइन में मिला. पास में उसकी टैक्सी पलटी मिली. महिला के शरीर से जेवर गायब थे. वहीं, परिजनों का आरोप है कि अनीता के जेवर गायब है. उसकी हत्या की गई है।

पुलिस क्या बोली: नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि ऑटो चालक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रथम दृष्टया मामला हादसे का लग रहा है. इसके अलावा परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच की जाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

इस वजह से चला रही थी ऑटो: तालपुरा की रहने वाली अनीता का पति कुछ वर्ष पहले ठेला लगाता था. अभी कुछ समय से काम बंद पड़ा था और घर चलाने में दिक्कत आ रही थी. अनीता इससे पहले भी कई जगह नौकरी कर चुकी थी. उसने तय किया था कि वह नौकरी नहीं करेंगी इसलिए उसने ऑटो फाइनेंस कराया था. इसके बाद वह ऑटो चलाने लगी थी।वह झांसी की पहली महिला ऑटो चालक थी।