Varanasi Breaking : वाराणसी में वारदात स्थल पर जांच करने पहुंचे सिपाही अमित शुक्ला को लगी गोली; पेट व पीठ में लगीं 3 गोलियां, गंभीर स्थिति में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, पुलिस महकमे में हड़कंप

वाराणसी लंका के नरिया तिराहे पर जांच करने पहुंचे कांस्टेबल अमित शुक्ला को 3 गोलियां लगीं, पेट-पीठ में गंभीर चोट, BHU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।

Varanasi Breaking : वाराणसी में वारदात स्थल पर जांच करने पहुंचे सिपाही अमित शुक्ला को लगी गोली; पेट व पीठ में लगीं 3 गोलियां, गंभीर स्थिति में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, पुलिस महकमे में हड़कंप
वाराणसी में सिपाही अमित शुक्ला को 3 गोलियां लगीं, BHU ट्रॉमा में भर्ती।

जयचन्द । वाराणसी। वाराणसी कमिश्नरेट के लंका थाना क्षेत्र के नरिया तिराहे पर शुक्रवार देर शाम पुलिस महकमे को हिला देने वाली घटना सामने आई। वारदात स्थल पर जांच करने पहुंचे एक सिपाही को गोली लग गई।

घायल सिपाही की पहचान लंका थाने में तैनात कांस्टेबल अमित शुक्ला के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल अमित शुक्ला किसी मामले में वारदात स्थल का निरीक्षण करने नरिया तिराहे पर पहुंचे थे, तभी अचानक गोलीबारी हुई।

इस घटना में सिपाही को पेट, पीठ और हाथ में कुल 3 गोलियां लगी हैं। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद साथी पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल BHU ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।

BHU ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। गोली पेट और पीठ में लगने के कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सिपाही को गोली लगने की सूचना मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है। लंका पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किन परिस्थितियों में और किसने चलाई।

पुलिस सभी एंगल से मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।