स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 69 की मौत, 100 से ज्यादा घायल। उर्डा टोलेडो में Iryo और Renfe AVE ट्रेनों में भीषण हादसा, सेफ्टी सिस्टम फेल।
Spain Train Accident: यूरोप के सबसे बड़े रेल हादसे में 69 लोगों की मौत। मैड्रिड-सेविले रूट पर हुआ हादसा, भारतीय दूतावास ने जारी की इमरजेंसी हेल्पलाइन।
मैड्रिड। स्पेन में बुधवार सुबह हुआ हाई-स्पीड ट्रेन हादसा यूरोप के सबसे बड़े रेल हादसों में से एक बन गया है, जिसमें 69 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा सिर्फ 6 मिनट के अंदर हुआ, जिसकी पूरी टाइमलाइन अब सामने आई है।
हादसे की टाइमलाइन - 6 मिनट में कैसे हुई तबाही:
सुबह 8:42 बजे - मैड्रिड से सेविले जा रही प्राइवेट कंपनी Iryo की ट्रेन (147 यात्री) का सेफ्टी सिग्नल फेल हुआ और वह उर्डा के पास ट्रैक पर खड़ी हो गई।
सुबह 8:48 बजे - Iryo के ड्राइवर ने Atocha कंट्रोल रूम को बताया कि ट्रेन वेरिफाई नहीं हो पा रही है। उसी समय कंट्रोल रूम में LZB सेफ्टी सिस्टम पहले से ही फेल था।
सुबह 8:54 बजे - पीछे से 250 की स्पीड से आ रही सरकारी Renfe AVE ट्रेन (397 यात्री) ने खड़ी ट्रेन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि Iryo की बोगियां खाई में गिर गईं।
हादसे के बाद रात भर 4 क्रेन और डॉग स्क्वाड की टीम ने मलबा हटाया। गुरुवार सुबह तक मौत का आंकड़ा 69 पहुंच गया। परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने माना कि यह एक अविश्वसनीय तकनीकी चूक थी। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने 3 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। भारतीय दूतावास ने मदद के लिए हेल्पलाइन +34 650 339 008 जारी की है।


