सड़क पर लेट गईं प्रियंका गांधी, हाथ में थी संविधान की कॉपी, पुलिस ने घसीट कर हटाया ! राहुल गांधी को उठाकर डाला बस में

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के 300 सांसदों ने किया था जंतर-मंतर कूच, राहुल गांधी को भी उठाकर बस में डाला

सड़क पर लेट गईं प्रियंका गांधी, हाथ में थी संविधान की कॉपी, पुलिस ने घसीट कर हटाया ! राहुल गांधी को उठाकर डाला बस में
जंतर-मंतर पर सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी, पुलिस ने घसीटा!
सड़क पर लेट गईं प्रियंका गांधी, हाथ में थी संविधान की कॉपी, पुलिस ने घसीट कर हटाया ! राहुल गांधी को उठाकर डाला बस में
सड़क पर लेट गईं प्रियंका गांधी, हाथ में थी संविधान की कॉपी, पुलिस ने घसीट कर हटाया ! राहुल गांधी को उठाकर डाला बस में

INR -नई दिल्ली, डेस्क 8 अक्टूबर 2026 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर इलाके में मंगलवार शाम 7 अक्टूबर को सियासी पारा चढ़ गया। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के सांसदों का जंतर-मंतर मार्च हंगामे में बदल गया।

सड़क पर लेट गईं प्रियंका

दिल्ली पुलिस ने इंडिया गठबंधन के सांसदों को जंतर-मंतर पहुंचने से करीब 500 मीटर पहले अशोका रोड पर बैरिकेड लगाकर रोक दिया। बसें रोके जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क के बीचों-बीच लेट गईं। उनके हाथ में संविधान की कॉपी थी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पुलिसकर्मी उन्हें हटाने की कोशिश कर रही हैं और प्रियंका विरोध कर रही हैं।

'मुझे नोंचा-खसोटा गया' - प्रियंका का आरोप

बाद में प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की। उन्होंने कहा कि उन्हें जमीन पर पटका गया और पूरे शरीर पर खरोंच आई हैं।

राहुल गांधी को भी उठाकर बस में डाला

इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी पुलिस ने उठाकर टेम्पो ट्रैवलर में डाल दिया था। वीडियो में राहुल पुलिस से उलझते नजर आए। कांग्रेस का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सांसदों को जबरन हिरासत में लिया गया।

छत्रसाल स्टेडियम ले जाकर छोड़ा

सभी हिरासत में लिए गए सांसदों को बसों में भरकर छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया। करीब दो घंटे हिरासत में रखने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी (SIR) और 'वोट चोरी' का आरोप लगाया है और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा बुलाई गई बैठक के बाद इंडिया गठबंधन के करीब 300 सांसद जंतर-मंतर पर धरना देने जा रहे थे।

पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति के मार्च निकालने के कारण उन्हें रोका गया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिरासत में लेना पड़ा।

लगातार दूसरे दिन हिरासत

गौरतलब है कि ये लगातार दूसरा दिन था जब राहुल और प्रियंका को हिरासत में लिया गया। इससे एक दिन पहले 6 अक्टूबर को भी चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च के दौरान दोनों को हिरासत में लिया गया था।